![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कल्याण योजना और पंद्रहवें वित्त आयोग के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रगति में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। डीएम नगेंद्र ने खंड विकास अधिकारियों और एडीओ पंचायत को ग्रामों में तेज गति से विकास कार्यों को करने के निर्देश दिए, साथ ही डीसी एनआरएलएम को समूहों को बैंकों से शीघ्र ऋण दिलाने और अवशेष समूहों को सक्रिय करने को कहा।

डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को मॉडल गांवों में विकास कार्यों को पूरा करने और व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करने को कहा। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवासों की जीओ टैगिंग शीघ्र कराने के निर्देश दिये। साथ ही, विश्वकर्मा श्रम कल्याण योजना के तहत श्रमिकों को टूल किट और प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर दिया गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
