
- विनोद मिश्रा
बांदा। सपा से बबेरू क्षेत्र के विधायक विशम्भर सिंह यादव ‘एसआईआर’ को लेकर गावों में ‘बिना रुके बिना थके’ बैठकें कर ‘फार्म’ के बारे में ‘समझा’ रहे हैं, ताकि किसी जायज ‘मतदाता’ का नाम न ‘कटने’ पाये और ‘नये मतदाताओं को जोड़ा’ जा सके। उनकी इस ‘मेहनत’ से जहां ‘मतदाताओं’ को वह ‘नायक’ की भूमिका में लग रहे हैं वहीँ उनकी गजब की सक्रियता भाजपा सहित अन्य विपक्षी दल को किसी ‘खलनायक’ जैसी लग रही है !

इसी क्रम में विधायक विशंभर का ‘कारवां’ विभिन्न गांवों में पहुंचकर ‘सक्रिय’ है। पार्टी के बूथ अध्यक्षों, बूथ लेवल एजेंट, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बैठक करते हैं। उन्होंने परास गांव में पहुंचकर लोगों को मतदाता पुनरीक्षण कार्य, ‘एसआईआर गणना फार्म’ भरने सहित ‘सभी जानकारी’ दी। समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद अरथरा, थरथुवा, अनवान, मझिला और मऊ गांव में पहुंचकर लोगों को बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर जाकर सभी का गणना फार्म भराने का काम करने को कहा। उन्होंने ‘फार्म भरने का डेमो’ और 2003 की ‘वोटरलिस्ट’ कैसे निकालेगी, सभी बातें विस्तार से बताईं।

विधायक विशंभर यादव ने सांडा, अरमार, इंगुवा और जरोहरा गांव में पहुंचकर कहा कि सभी लोग फार्म भरकर अपना वोट ‘वोटरलिस्ट’ में बने रहने की बात कही। बताया की अगर आपका नाम वोटरलिस्ट में नहीं रहेगा तो आप न वोट दे पाएंगे न अपने मनमुताबिक सरकार चुन पाएंगे।

इसके अलावा उन्होंने अमलोहरा, मरौली, बिसंडी, भदेहदू, फुफुंदी, उमरी, कौहारा, कारिंगा, बेल्दान, पवैया, भुराने, पुरवा, बड़ागाँव, साथी, सया, कोर्रा, खुर्द, बरौली, आजम, मिलाथू, निलाथू, मंझीवा, क्योटरा, बदौली, जलालपुर, पथनौडा आदि गांवों में भी लोगों को जागरूक किया और उन्हें मतदाता पुनरीक्षण कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान कई कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
