City News Uttar Pradesh
विद्युत तारों की स्पार्किग से दूकान मे लगी आग, 5 लाख का सामान खाक
उत्तर प्रदेश

विद्युत तारों की स्पार्किग से दूकान मे लगी आग, 5 लाख का सामान खाक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली की शार्ट सर्किट से दूकान मे आग लगने से तकरीबन ₹ 5 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। जब तक लोगों ने मिलकर आग बुझाई, तब तक दूकान और सामान जलकर स्वाहा हो गया। दूकान मालिक और गांव वालों ने धू-धू कर जल रही आग पर काबू पाने के लिये कई बार फायर ब्रिगेड को फोन लगाया,परन्तु किसी ने फोन नहीं उठाया। लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिस करते रहे। नरैनी तहसील के सढा गांव मे रोड किनारे गांव का जगदीश शिवहरे कास्मेटिक की दूकान खोले था। शुक्रवार की रात करीब 11.00 बजे जगदीश दूकान बंद कर खाना खाने चला गया। इसी दौरान बंद दूकान मे बिजली की शार्ट सर्किट से दूकान मे आग भडक उठी।

विद्युत तारों की स्पार्किग से दूकान मे लगी आग, 5 लाख का सामान खाक
Shop caught fire due to sparking of electrical wires, goods worth Rs 5 lakh destroyed

पहले धुआं उठा,फिर शोले भडक उठे। पडोसी दूकानदारों ने जगदीश को सूचना दी। फोन करके बिजली लाइन बंद करायी गयी। गाव के लोग और सभी दूकानदार आग बुझाने मे जुट पडे। कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। परन्तु बार बार रिंग जाने के बावजूद किसी ने फोन नही उठाया। बताते हैं कि बिकराल आग से दूकान समेत कास्मेटिक और किराना का सारा सामान जलकर खाक हो गया। करीब 5 लाख की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।अगले दिन सम्बंधित राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर आग से हुयी क्षति का आंकलन किया,और हर तरह की सरकारी इमदाद दिलाने का भरोसा दिया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस का कमाल : सराफा व्यापारी को लूटने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

श्री राम दरबार मंदिर में धूमधाम से मनाया गया बसंतोत्सव: प्रस्तुतियों ने मन मोहा

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग केस में एआरटीओ (ARTO) प्रवर्तन निलंबित, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने खुद पकड़ा था ट्रक

City News Uttar Pradesh

Banda : कलश यात्रा ने किया शहर भ्रमण, गूंजे जयकारे, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ …

City News Uttar Pradesh

राज्य मंत्री रामकेश द्वारा अयोध्या में बाढ़ का निरीक्षण: बोले प्रदेश में सभी तटबंध सुरक्षित

City News Uttar Pradesh

Banda- तीन खनन माफिया गिरफ्तार, लगा गैंगेस्टर, जब्त होगी सम्पत्ति !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़