31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !
उत्तर प्रदेश

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलेजिले की पैलानी तहसील की “खेरई बालू खदान”, डीएम दुर्गा शक्ति पाल को ठेंगा दिखा रही है। “डीएम लोकसभा चुनाव कराने में व्यस्त” हैं और “खदान संचालक पहलवान अवैध खनन में मस्त” है। “खनिज विभाग” डीएम दुर्गा शक्ति के लिये “जयचंद के रोल” में है ? बताते हैं की कथित तौर पर “ओटीपी बंद” हो जानें के बाद भी अवैध खनन के लिये इन दिनों यह “खेरई खदान विशेष चर्चा” में सीएम योगी एवं “डीएम दुर्गा शक्ति के लिये चैलेंज” के रूप में उभरी हैं। खदान के “दलाल भी इनको शह देकर अपना खजाना” भर रहें हैं। इनकी “आपसी दुरभि संधि” चर्चा का विषय है।

बांदा की खैरई खदान बंद होने के बाद भी दबंग पहलवान कर रहा अवैध खनन

अब कहानी समझिये “पहलवान ट्रेडर्स के नाम से बालू खदान कंपनी अवैध बालू खनन को लेकर एक माह पहले जुर्माना लगा था। इसके बाद से कथित ओटीपी बंद है, लेकिन “अवैध खनन की पहलवानी” निरन्तर चालू है, इसमें खनिज विभाग की पूरी शह बताई जा रही है ? “अवैध खनन की रणनीति के तहत दिन में खनन कार्य बंद रखते हैं और रात में अंधाधुंध खनन और परिवहन का कार्य शुरू” हो जाता है ! रात में जो खनन होता है उस “गड्डे को सुबह होने तक भर दिया” जाता है ताकि “बचाव का प्वाइंट” रहे। इन गतिविधियों के तहत यहां का “दबंग “ठेकेदार जिला प्रशासन को चैलेंज के मूड में ताल ठोंक रहा” है ?

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !
DM Jagiye: Banda’s Khairai sand mine is busy in illegal mining and you are busy in elections!

मानों है “कोई माई का लाल जो उसके अवैध खनन को लगाम लगा सके”। चौंकाने वाला दुस्साहस भरा आलम यह है की कानूनन खदान बंद होने के बाद भी “यहां अवैध खनन की सीमायें लांघ” दी गई हैं। “योगी सरकार की खनन नीति यहां ठेंगे” पर हैं। अवैध खनन का सिलसिला अनवरत जारी हैं। इसपर प्रशासन में “गजब” की “खामोशी” हैं। पोकलैंड मशीनों द्वारा खनन दिन में लुका छिपी और रात में निरन्तर चल रहा है। इस अवैध खनन से “तलहटी क्षेत्र भी गहरे तालाब से हो गये हैं ! कभी भी बड़े हादसे की शंका को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता”।

डीएम जागिये: बांदा की खैरई बालू खदान अवैध खनन में मस्त और आप चुनाव में व्यस्त !
DM Jagiye: Banda’s Khairai sand mine is busy in illegal mining and you are busy in elections!

खदान खेरई में खास बात यह है कि “डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के अवैध खनन पर सख्ती” के आदेश के बावजूद संबंधित “अधिकारी एवं ठेके दार अवैध खनन से माला-माल हो सरकार के विरुद्ध राक्षसी अट्टाहस” कर रहे है ? “प्रत्यक्षम किम प्रमाणं” पर गजब की “नजर अंदाजी” है ! एक खतरनाक स्थिति यह भी है बाकायदा असलहा धारी इनकी निगरानी करते है। क्या मजाल कोई गांव वाला इनका विरोध करे। आपको बता दें की “खेरई बालू खदान हम किसी से कम नहीं” की तर्ज पर सरकारी राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रही है। साथ ही प्रशासन की “खामोशी” से “योगी सरकार की खनन नीति” की धज्जियां उड़ रहीं हैं ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशंभर नें ‘भाजपा’ को दी ‘पटखनी’ : अंबेडकर जयंती आयोजन के बनें ‘हीरो’ !

बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग: 25 जून तक परिणाम

हार का जश्न मनाने वालों को सीएम योगी की नसीहत: बोले- पाकिस्तान का गुण गाने वालों के साथ वही सलूक होगा, जैसा सीमा पर सेना करती है

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें बताया: पालिका को चार करोड़ की विशेष राशि मंजूर, बदलेगी तस्वीर

आतंकियों ने रची थी 15 अगस्त से पहले लखनऊ सहित अन्य शहरों को दहलाने की साजिश : एडीजी …

Banda : डीएम आनन्द सिंह एलर्ट,सरकारी योजनाओ का हो जमीनी असर …

ब्रेकिंग न्यूज़