
- विनोद मिश्रा
बांदा। पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता विकास कार्यों एवं समस्याओं के निराकरण के लिये जिस तन्मयता से “आराम हराम है की तर्ज पर कार्य” कर रहे हैं वह “जन चर्चा का विषय” बन गया है।

वह नगरवासियों को “गड्ढा मुक्त व बेहतर सड़कें” देने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा विभिन्न अनुरक्षण कार्य करा रहे हैं। इसी क्रम में अंकित गुप्ता नें कल देर रात शंकर मेडिकल,न्यू मार्केट, महेश्वरी देवी चौराहा ,बाटा चौराहा पर गड्ढा मुक्त का कार्य कराया।

इस दौरान अंकित गुप्ता नें कहा की सुंदर एवं स्वच्छ बांदा के लिये वह कटिबद्ध हैं। इसके लिये दिन रात वर्क पर ध्यान दे रहे हैं। आराम -हराम है के मूल मंत्र को उन्होंने सिद्धांत बना लिया है।

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि “अंकित गुप्ता अपनी इस तरह की कार्यशैली से नगर वासियों में चर्चा” का विषय रहते हैं। उनकी “छवि एक उभरते नेता के रूप में जनमानस में प्रगाढ़” होती जा रही हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
