28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
भ्रष्टाचार का हुआ विकास: घोटाले की 'आंच' में 'झुलसे' अधिकारी, प्रशासन का कड़ा प्रहार !
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार का हुआ विकास: घोटाले की ‘आंच’ में ‘झुलसे’ अधिकारी, प्रशासन का कड़ा प्रहार !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास “योजनाओं की आड़” में चल रहे “घोटाले के खेल” का बड़ा “पर्दाफाश” हुआ है। “स्वच्छ भारत मिशन” और अन्य “योजनाओं में लाखों रुपये की गड़बड़ी” सामने आने के बाद “प्रशासन को आखिरकार कार्रवाई” करनी पड़ी है। लेकिन प्रश्न यह है कि “क्या यह कार्रवाई “सच्चाई का अंत” है या “सिर्फ शुरुआत”?

भ्रष्टाचार का हुआ विकास: घोटाले की 'आंच' में 'झुलसे' अधिकारी, प्रशासन का कड़ा प्रहार !जिले के बबेरू विकास खंड में तैनात खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल को शिकायतों के बाद लखनऊ अटैच कर दिया गया है, जबकि ग्राम विकास अधिकारी अरविंद कुमार को निलंबित। यह कार्रवाई उस समय हुई जब योजनाओं में 22 लाख रुपये के घोटाले समेत करोड़ों के खेल की परतें खुलने लगीं। मामले में सबसे बड़ा खुलासा ग्राम पंचायत बबेरू ग्रामीण में एसएलडब्ल्यूएम योजना के तहत 50 लाख 37 हजार रुपये के दुरुपयोग का है। आरोप है कि योजनाओं के नाम पर पैसा निकाला गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

बांदा में एनआरएलएम घोटाला: 88 लाख की लूट, आरोपी फरार, सिस्टम की 'जुबान सील' !जांच में यह भी सामने आया है कि कार्यों का भुगतान नियमों के अनुसार नहीं किया गया। ग्राम पंचायत और ग्राम सभा की बैठकें समय पर नहीं हुईं। जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों की अनदेखी की। यानी “कागजों में विकास” दिखाकर असल में सरकारी पैसे का खेल चलता रहा। प्रभारी जिला विकास अधिकारी राजेश यादव के अनुसार, गरिमा अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हटाकर लखनऊ संबद्ध किया गया है। बबेरू का प्रभार ओम प्रकाश द्विवेदी संभालेंगे। वहीं, अरविंद कुमार को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।

भ्रष्टाचार का हुआ विकास: घोटाले की 'आंच' में 'झुलसे' अधिकारी, प्रशासन का कड़ा प्रहार !सूत्रों की मानें तो यह मामला सिर्फ एक या दो अधिकारियों तक सीमित नहीं है। क्या इसमें और भी अधिकारी शामिल हैं? क्या यह संगठित घोटाले का हिस्सा है? ये प्रश्न अब प्रशासन के सामने खड़े हैं। इस पूरे मामले की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुशासन दिवस पर पूर्व पीएम अटल के शासन को किया गया याद

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : मोदी बन चुके हैं विकास एवं जनकल्याण की गारंटी

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित का ‘अग्र चेती’ नीति पर अमल: मानसून से पहले युद्धस्तर पर सफाई अभियान

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति को बालू माफिया शक्ति सिंह दे रहा चुनौती: मरौली खंड पांच में बेखौफ अवैध खनन !

City News Uttar Pradesh

बांदा में एक हजार स्थानों पर ‘धधकी’ आग: आधी रात बाद गूंजे ‘सायरन’ !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का मंत्री ‘नंदी’ पर ‘फूटा गुस्सा’: कहा- ‘सौ-सौ चूहे खाय बिल्ली हज को चली’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़