

- शरद मिश्रा
बांदा। सोमवार को आधी रात बजिले में एक हजार स्थानों पर आग “धधक” उठी। फायर बिग्रेड के शायरन गूंजते रहे ? यह होलिका दहन की आग थी। सोमवार सुबह से ही होली के अड्डों को सजाने-संवारने की कवायदें सुबह से ही शुरू हो गईं थीं ।

तमाम नसीहतों के बाद भी होली के जोश में सराबोर युवाओं ने हरे पेड़ों को भी होली का ईंधन बनाया। आधी रात बाद होलिका दहन स्थलों पर बिजली की रोशनी और होली गीत गूंज उठे। पूरे जिले में एक हजार से अधिक स्थानों पर होली जलाई गई।

शहर के मर्दन नाका, अलीगंज, खाईंपार, खुटला, छिपटहरी, छावनी मोहल्लों समेत मिश्रित आबादी वाले तिंदवारी, कुरौली, हथौरा, करबई, छनेहरा लालपुर, मटौंध, गोयरा मुगली, पैलानी, सबादा, अदरी, पिपरोदर, चिल्ला, गौसीपुर, सादीमदनपुर, नरैनी, पनगरा, जमवारा, नसेनी, हड़हाकबौली, स्योढ़ा, हुसैनपुर और शेखनपुर आदि गांवों को संवेदनशील सूची में रखा गया था।

यहां पुलिस खास नजर बनाये थी। जिलाधिकारी जे. रीभा ने 20 मजिस्ट्रेट तैनात किए थे। यह अपने-अपने क्षेत्र में पांच मार्च तक नजर रखेंगे। पिकेट ड्यूटी के अलावा पुलिस की टीमें गश्त करेंगी। होलिका दहन के बाद सूतक के चलते रंगबाजी नहीं हुई। यहां बांदा में चार औऱ पांच मार्च को रंग गुलाल उड़ेगा। दो बजे के बाद रंग पर रोक रहेगी। डीजे बजाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
