24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
घटना का पर्दाफाश : लेनदेन के विवाद में मामा-भांजे की हत्या, युवक ने पिता और रिश्तेदार के संग मिलकर दोनों शवों को कुए में फेंका
उत्तर प्रदेश

घटना का पर्दाफाश : हमीरपुर में लेनदेन के विवाद में मामा-भांजे की हत्या, युवक ने पिता और रिश्तेदार के संग मिलकर शव कुए में फेंका

 

हमीरपुर। थानाक्षेत्र सुमेरपुर के जलाला गांव स्थित खेत में युवक ने अपने पिता व रिश्तेदार संग मिलकर रुपयों के लेनदेन के विवाद में मामा व भांजे की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शव व बाइक को पचखुरा गांव के पास स्थित कुए में फेंक दिया। आरोपित युवक के द्वारा दी गई जानकारी के बाद जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तब कहीं जाकर घटना का पर्दाफाश हुआ।

घटना का पर्दाफाश : लेनदेन के विवाद में मामा-भांजे की हत्या, युवक ने पिता और रिश्तेदार के संग मिलकर दोनों शवों को कुए में फेंका
Incident exposed: Uncle-nephew murdered in Hamirpur due to transaction dispute, youth along with father and relative threw dead body in well

पत्योरा गांव निवासी संतराम निषाद लोगों को अपने जाल में फंसाकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। उसके साथ कानपुर के वैष्णवी बिहार जरौली फेज-2 बर्रा निवासी 19 वर्षीय मयंक भी शामिल था। बीते 12 मार्च को मयंक अपने 17 वर्षीय भांजे विपुल शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा के साथ संतराम के घर पत्योरा आया था। दोपहर 12 बजे के बाद मोबाइल स्विच आफ होने के बाद से जब दोनों का पता नहीं लगा तो मयंक की बहन प्रिया ने इसकी सूचना थाने में दी। जिस पर पुलिस संतराम को पकड़ लाई और उससे पूछताछ की। जिसके बाद बुधवार को संतराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसमें उसने बताया कि 12 मार्च की दोपहर उसने मयंक को जलाला गांव स्थित खेत में बुलाया। जहां पर उसके साथ उसका भांजा विपुल भी बाइक से आया था। जहां पर रुपये के लेनदेन में मयंक का विवाद संतराम से होने लगा।

जिस पर संतराम ने अपने पिता शंकरी व चांदपुर थाने के गांव निवासी रिश्तेदार रामस्वरूप के साथ मिलकर मयंक की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद विपुल को भी गला दबाकर मार डाला और दोनों के शवों को खेतों में डाल दिए। उसी रात करीब 10 बजे संतराम दोबारा खेतों में पहुंचा और मयंक की बाइक में दोनों के शवों को बोरी में बांधकर पचखुरा गांव के बाहर स्थित कुए में फेंक दिया। आरोपित की निशानदेही पर देररात जब मौके पर पुलिस पहुंची तो कुए में मामा व भांजे के शव व बाइक पड़ी मिली। घटना की सूचना मिलने पर एसपी कमलेश दीक्षित समेत सीओ सदर विवेक यादव व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। वहीं फायर ब्रिगेड की भी टीम शवों को निकालने के लिए गांव पहुंची है। इस घटना से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। वहीं एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि करीब 150 लोगों का नौकरी के नाम पर संतराम 20 लाख रुपये लिए था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। शेष घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा का अनोखा अंदाज: भजनों और दंगल से ग्रामीणों का दिल जीता

City News Uttar Pradesh

ताजमहल के 22 कमरे खुलवाने की मांग वाली याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने किया खारिज, याचिकाकर्ता को जमकर लगाई फटकार

मुख्यमंत्री योगी का अफसरों को सख्त निर्देश : सुबह 10 से 11 बजे तक अपने कार्यालय में करें जन सुनवाई, खुद उठाएं सीयूजी नंबर

City News Uttar Pradesh

पत्नी ही निकली अपने एकाउंटेंट पति की हत्यारिन : दो दोस्तों के साथ गला रेत कर की थी हत्या

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा “लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर” : जिम्मेदारों पर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

Banda- मंडी समिति में दूसरे दिन भी हड़ताल, लटका रहा ताला…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़