City News Uttar Pradesh
प्रदेश पत्रकार संगठन में बांदा की धमक: दिलीप गुप्ता को मिली बड़ी भूमिका, 27 पदाधिकारी निर्विरोध
उत्तर प्रदेश

प्रदेश पत्रकार संगठन में बांदा की धमक: दिलीप गुप्ता को मिली बड़ी भूमिका, 27 पदाधिकारी निर्विरोध

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) का प्रांतीय अधिवेशन रविवार को वाराणसी के शिवपुर स्थित ऐतिहासिक मारवाड़ी धर्मशाला सभागार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पत्रकारिता की मर्यादा, पत्रकारों के अधिकार और संगठन की मजबूती पर केंद्रित इस अधिवेशन में बांदा की शान बढ़ाते हुए वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन के दौरान हुए सर्वसम्मत चुनाव में यह तय हुआ कि संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। चुनाव अधिकारी राजीव शुक्ला ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि एक बार फिर सर्वेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है, जबकि रायबरेली के आनंद कर्ण महामंत्री बने।

प्रदेश पत्रकार संगठन में बांदा की धमक: दिलीप गुप्ता को मिली बड़ी भूमिका, 27 पदाधिकारी निर्विरोध

इस बार के चुनाव में संगठनात्मक एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए सभी 13 पदाधिकारी और 14 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है। अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह (लखनऊ), उपाध्यक्ष विनोद बागीp (वाराणसी), मो. बिलाल किदवई (लखनऊ), दिलीप कुमार गुप्ता (बांदा), राकेश कुमार सिंह (बरेली), अजय कुमार (मेरठ), महामंत्री आनंद कर्ण (रायबरेली), मंत्री सलिल कुमार मिश्र (उन्नाव), सुरेंद्र पाल सिंह (कानपुर), जयंत कुमार मिश्र (बस्ती), डॉ. पुखराज सिंह मलिक (बिजनौर), वीरेंद्र कुमार (भदोही), कोषाध्यक्ष बाल मुकुन्द तिवारी (कौशाम्बी) और कार्यकारिणी सदस्य 14 पत्रकार विभिन्न जिलों से है। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता चुनौतियों के कठिन दौर से गुजर रही है।

प्रदेश पत्रकार संगठन में बांदा की धमक: दिलीप गुप्ता को मिली बड़ी भूमिका, 27 पदाधिकारी निर्विरोध

मीडिया हाउस के दबाव, प्रशासनिक उपेक्षा और बढ़ते खतरों के बीच पत्रकारों को संगठन के माध्यम से ही सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई लड़नी होगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री त्रियुग नारायण तिवारी और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक आभा निगम भी मौजूद 58रहीं। अधिवेशन में बांदा के पत्रकार दिलीप गुप्ता का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना जाना यहां के पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे गुप्ता की ताजपोशी पर जिले के पत्रकारों में हर्ष की लहर है। सभा में यह संकल्प लिया गया कि उपज पत्रकारों की सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, पारदर्शिता और कार्य की स्वतंत्रता को लेकर लगातार संघर्षरत रहेगा। चुनाव में बांदा जिला अध्यक्ष सीपी तिवारी, सुनील तिवारी एवं पत्रकार धर्मेंद्र सिंह(ठेकेदार) भी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होलिका दहन के साथ ही मस्त हो गई होरियारों की टोलियां

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार : आखिरकार 900 किमी का सफर तय कर जिला कारागार पहुंची यूपी पुलिस …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़

City News Uttar Pradesh

महोबा : ई-रिक्शा चालक को रौंदते हुए निकला तेज रफ्तार डंपर, दो महिलाओं सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत

बिजली चोरी : अधिकारियों नें दबोचा,कई पर मुकदमा दर्ज …

City News Uttar Pradesh

हनुमंत कथा का चौथा दिन: धीरेंद्र शास्त्री ने जगाई ‘आत्मिक चेतना’, उमड़ा आस्था का सागर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़