25.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा जेल में बाहुबली मुख्तार : आखिरकार 900 किमी का सफर तय कर जिला कारागार पहुंची यूपी पुलिस …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंजाब की रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी के लेने गई यूपी पुलिस की टीम आखिरकार 900 किमी का सफर तय करके बुधवार तड़के 4.30 बजे बांदा जेल पहुंच गई। यहां मुख्तार को 15 नंबर की बैरक में रखा जाएगा। सीओ सदर सत्यप्रकाश ने बताया कि हमे अंसारी को बांदा जेल लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हम बसपा विधायक को एंबुलेंस में लेकर आज तड़के आए हैं।


मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा जेल में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। जेल की हर दीवार पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर न मार सके।


बताते चलें कि पंजाब की रोपड़ जेल बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को खूब रास आई। वह यहां पर अपने आपको पूरी तरह सुरक्षित समझता था। यहां से यूपी नहीं जाना चाहता था। दो साल में आठ बार यूपी पुलिस उसे लेने रोपड़ भी पहुंची लेकिन हर बार सेहत, सुरक्षा और कोरोना का कारण बताकर पंजाब पुलिस ने सौंपने से इनकार कर दिया था।


पंजाब पुलिस हर बार डॉक्टर की सलाह का हवाला देती रही कि अंसारी को डिप्रेशन, शुगर, रीढ़ से संबंधित बीमारियां हैं। ऐसे में उसे कहीं और शिफ्ट करना ठीक नहीं है। जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो पंजाब सरकार ने आरोपी को पंजाब की जेल में रखने के लिए कई तर्क रखे लेकिन वे सब विफल रहे। 21 जनवरी 2019 को मोहाली पुलिस बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को रियल एस्टेट कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में यूपी से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। 25 जनवरी 2019 से आरोपी रोपड़ जेल में बंद था। करीब 26 महीने में यूपी में चल रहे 54 केसों की सुनवाई हुई लेकिन हर बार सुनवाई टली। वह एक बार भी अदालत में पेश नहीं हुआ था। हालांकि वह इलाज के लिए आता जाता रहता था। अंसारी आखिर तक रोपड़ जेल से जाना नहीं चाहता था। आरोपी पर चालान पेश होने के बाद उसके वकील ने एक याचिका अदालत में दायर की थी।


साथ ही उसकी खराब सेहत का हवाला देते हुए मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की थी। अंसारी के वकीलों ने अदालत में कहा कि उसे दो बार दिल का दौरा पड़ चुका है और उसकी सेहत ठीक नहीं है। पिछले साल 29 मार्च को उसकी सेहत खराब होने के बाद से उसके सीने में दर्द है। वकीलों ने अपनी दलील में कहा कि सही स्वास्थ्य सहायता न मिलने पर अंसारी की मौत भी हो सकती है।


अंसारी के वकील ने स्वास्थ्य सहायता के लिए रोपड़ के जेल अधीक्षक से जवाब तलब करने की मांग भी की थी। अंसारी के वकील की दलील सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित बख्शी की अदालत ने आदेश पारित करते हुए कहा था कि कोई ताजा चिकित्सा मुद्दा सामने नहीं आया है, लिहाजा उपचार के लिए अलग से बोर्ड गठित करने की कोई आवश्यकता नहीं है।


परिवार का रसूख बता अफसरों को लेता था रौब में मोहाली के रियल एस्टेट कारोबारी से रंगदारी मांगने के आरोप में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को 21 जनवरी 2019 को प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाया गया था। वह चौबीस जनवरी तक मोहाली में रहा था। जबकि 25 जनवरी को उसे रोपड़ जेल पहुंचाया गया था। इस दौरान मोहाली के काबिल अफसरों ने उसे पूछताछ की थी। मुख्तार पंजाब पुलिस के अफसरों को अपने परिवार का रसूख बताकर रौब में लेता था। उसका कहना था कि वह काफी उच्च परिवार से संबंध रखता है। जिस तरह के आरोप उस पर लगाए गए हैं, वह इस तरह के काम नहीं करता।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश हमीरपुर लोक सभा जीतने के लिये प्रत्याशी पुष्पेन्द्र के बनें सारथी : मची सनसनी

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें दीनदयाल की पुण्य तिथि पर किया स्वंय को समर्पण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: 290 करोड़ के ‘जल क्रांति प्रोजेक्ट’ से बदलेगा भविष्य, बुझेगी प्यास

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘विकास’ के पन्नों में नया अध्याय: महुआ में बनेगा सभागार और गेस्ट हाउस

विधायक विशंभर की रणनीति से ‘भाजपा व बसपा’ में ‘खलबली’ : सपा की ‘चाल’ से डगमगाए ‘समीकरण’

City News Uttar Pradesh

ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहा खुदरा व्यापार: व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

ब्रेकिंग न्यूज़