- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम अनुराग पटेल नें तहसील पैलानी में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं के निस्तारण में हो रही औपचारिकताओ की कमजोर नस पकड़ ली। अधिकारियों को निर्देश दिये की शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बर्दाश्त नहीं करेगें। इशारे-इशारे में समझा दिया कि मुझे मालूम है कि “जन्नत” की हकीकत क्या है ? समाधान के प्रति सावधानी और गंभीरता का अभाव है।

दरअसल पैलानी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन था। शिकायत दर्ज कराने 96 फरियादी पहुंचे, जिसमें महज छह का निस्तारण कराया जा सका। जिलाधिकारी अनुराग पटेल नें कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को अग्रसारित करने की जगह निस्तारण पर ध्यान दें। समय पर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाए। य़ह कहकर उन्होनें आयोजन की हकीकत की तस्वीर पेश कर दी।

उच्चाधिकारी केवल नीचे से आई आख्या को अग्रसारित न करें, बल्कि स्वयं उस समस्या की निस्तारण की गुणवत्ता को परखें। शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर बात कर यह जान लें कि वह संतुष्ट है या नहीं। आगे से यदि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी अभिनंदन नें कहा कि ज्यादातर शिकायतें अवैध कब्जा, पैमाइश, हदबंदी की हैं। इनका त्वरित निस्तारण करें। इस अवसर पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सीएमओ डॉ. अनिल निगम, एसडीएम, सीओ व तहसीलदार मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
