- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधान सभा के बिसंडा में बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया कि कमजोर बूथों को कैसे मजबूत किया जना हैं और विपक्षी दलों के होश उड़ाना है।

विधायक दिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण है। सशक्तिकरण अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया एवं गुर सिखाया कि किस प्रकार से जिन बूथों पर भाजपा को अब तक सफलता नहीं मिली है, उन बूथों पर जाकर के समीक्षा कर कारणों का पता लगाना है। उसको मजबूत बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।कहा विपक्षी दल बूथ दांव से चारों खाने चित्त हो जायेगे।

विधायक प्रकाश ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार गरीबों को भी एहसास हुआ कि उनके लिए भी सरकारें होती हैं। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ नीचे तबका तक सीधे पहुंच रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आ रही है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह सिल्लू नें और अन्य पार्टी नेताओं नें बूथों के संदर्भ में विवरण पेश किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
