26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह शहर को बनायेंगे साफ और स्वच्छ, अब रात में भी होगी सफाई
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह शहर को बनायेंगे साफ और स्वच्छ, अब रात में भी होगी सफाई …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए एक और कदम उठाया गया है। दिन के बाद अब रात में भी सफाई होगी। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त ने सफाई अभियान का शुभारंभ किया। नगर पालिका के कर्मियों द्वारा रात्रिकालीन सफाई अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सुबह होने पर लोग मार्निंग वाक के लिए निकलते हैं। जगह-जगह कचरा और गंदगी होने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब रात्रिकालीन सफाई का शुभारंभ किया गया।

यह अभियान प्रतिदिन रात साढ़े 10 बजे से चलेगा। रात्रि कालीन सफाई में सड़कों की सफाई, नालियों की सफाई, नालियों में एंटी लारवा का छिड़काव और चैराहों पर चूना लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

आयुक्त दिनेश सिंह शहर को बनायेंगे साफ और स्वच्छ, अब रात में भी होगी सफाई

व्यापारियों और जनता से अपील की गई है कि वह अपना कूड़ा अपने घर में कूड़ा दान में सुरक्षित रखें तथा सफाई कर्मचारी जब आए तो उसको उसकी गाड़ी में पलट दें। कूड़ा घर के बाहर नाला नाली और सड़क पर न फेके। रात में भी जो कूड़ा निकलेगा उसे उठा लिया जाएगा तो दिन में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों के कारण जो जाम आदि की समस्या होती थी उससे भी मुक्ति मिलेगी। सुबह जब लोग उठेंगे और मॉर्निंग वॉक के लिए निकलेंगे तो उन्हें एक अच्छा वातावरण मिलेगा।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हत्या का खुलासा : अय्याशी में बाधा बनने पर हुई थी अधेड़ की हत्या …

City News Uttar Pradesh

बांदा में मोहन साहू की दलबदल हैट्रिक ! छुआ सांसद कृष्णा का रिकॉर्ड !

City News Uttar Pradesh Desk

फोरलेन में रुकावट पर पीडब्लूडी नें ढहाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

यूपी : अफसर सीयूजी नंबर पर आई कॉल रिसीव न हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई, फरियादी की त्वरित सुनवाई हो तय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: यूपी में सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी कांग्रेस की यात्रा, इन 20 जिलों से गुजरेगी, पढ़िए रूट मैप

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें दिव्ययांग जनों के प्रति दिखाई उदारता : बांटे उपकरण औऱ मोबाइल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़