27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा सरकार में प्रदेश में सूदखोरों का आतंक: किसानों का जिक्र कर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार में प्रदेश में सूदखोरों का आतंक: किसानों का जिक्र कर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा में एक युवा किसान के आत्महत्या करने की घटना को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं और त्रस्त होकर आत्महत्या करने पर विवश हैं। सपा मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक अखिलेश यादव ने कहा, राज्य में भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान और नौजवान बेहाल हैं। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती का लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है।

भाजपा सरकार में प्रदेश में सूदखोरों का आतंक: किसानों का जिक्र कर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
Terror of moneylenders in the state under BJP government: SP President Akhilesh Yadav spoke referring to farmers

यादव ने आरोप लगाया कि ”भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं। सूदखोरों से त्रस्त होकर लोग आत्महत्या करने पर विवश हैं। सपा प्रमुख ने दावा किया कि ‘इटावा में साहूकारों के हर दिन के तगादा और प्रताड़ना से परेशान एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली। इटावा जिले के चौविया थाना क्षेत्र में कथित तौर पर कर्ज अदा न कर पाने से परेशान एक किसान ने अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चौविया थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मंसूर अहमद ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव चौविया में बृहस्‍पतिवार रात्रि विकास जाटव ने अपने खेत में पेड़ से लटक कर खुदखुशी कर ली।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पठान मूवी से विश्वहिंदू महासंघ परेशान: प्रतिबंध के लिये योगी महाराज से गोहार

City News Uttar Pradesh

Banda :उपलब्धि: जल भराव पबंधन प्रबंधन मेंचित्रकूट मंडल के तीन जिले शामिल…

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस को लेकर बांदा अलर्ट : पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग

City News Uttar Pradesh

डीएम के नाम पर ‘फर्जीवाड़ा’: एसपी ने ‘पुलिस टीम’ की ‘कसी’ कमर, चेहरा होगा ‘बेनकाब’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्रामीणों नें बंधक बनाकर पीटा: रिपोर्ट दर्ज

मानवता की मिसाल: अग्निकांड पीड़ितों को राहत पहुंचाने में जुटा जनाश्रम सेवा ट्रस्ट

ब्रेकिंग न्यूज़