City News Uttar Pradesh
बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात
उत्तर प्रदेश

बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में बकरीद को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक में दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा है कि पुलिस प्रशासन को पहले की तुलना में और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्व में हुए विवादों, संवेदनशीलता के आधार पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ ही सभी अफसर सड़कों पर नजर आएं। सभी जिलों के पुलिस अफसरों को लगातार भ्रमणशील रहने और सतर्क रहना होगा।

बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात
High alert in UP on Bakrid: Drones will be used for monitoring, police force will be deployed at every step

उत्‍तर प्रदेश पुलिस डीजीपी प्रशांत कुमार ने सुरक्षा के प्रबंधों को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। बकरीद को देखते हुए अतिसंवेदनशील इलाकों में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती करने और बड़ी संख्‍या में पुलिस और अन्‍य बलों की ड्यूटी लगा दी है। हर जिले में शांति व्‍यवस्था बनाए रखने और जरा भी गड़बड़ होने पर तत्‍काल अफसरों को मौके पर पहुंचने को कहा गया है। छोटी से छोटी घटना पर सीनियर अफसर मौके पर पहुंचें। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखनी होगी। इससे इलाके में कोई भी अफवाह या गलत खबर प्रसारित नहीं होनी चाहिए।

यूपी: सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द, अवकाश पर गए जवानों को बुलाने के आदेश

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर अफ़वाह, आपत्तिजनक पोस्ट पर सख़्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्‍तर पर किसी भी गैर परंपरागत आयोजन की इजाज़त न दी जाए। प्रदेश के सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर सार्वजनिक मार्गों पर नमाज पढ़ने से मना किया जाए। इसके साथ ही दंगा निरोधक उपकरणों के साथ पुलिस की पर्याप्त तैनाती के निर्देश जारी किए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- चित्रकूट मंडल : रोडवेज बसों में गूंजेगी महानायक अभिताभ बच्चन की आवाज !

जिला अस्पताल के छह वेंटीलेटर गायब : सीएमएस इसकी करायेंगे खोज

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अखिलेश यादव यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? चाचा शिवपाल के बयान से सियासी हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से लैस करेगी योगी सरकार

प्रेम विवाह के चार साल बाद, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

Banda : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी ! …

ब्रेकिंग न्यूज़