
- विनोद मिश्रा
बांदा। सियासत में उस वक्त “गर्मी” बढ़ गई जब समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह गौर ने तिंदवारी की “धरती से भाजपा सरकार” के खिलाफ “खुला बिगुल” फूंक दिया। “ओजस्वी अंदाज” में उन्होंने ऐलान किया कि “अब सत्ता परिवर्तन तय है” 2027 में समाजवादी पार्टी का “स्वर्णिम काल” फिर आने वाला है।
सेक्टर और बूथ कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए अशोक सिंह गौर ने “कार्यकर्ताओं में जोश” भरा। कहा कि “भाजपा को सत्ता से बेदखल” करना अब सिर्फ नारा नहीं बल्कि “लक्ष्य” है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। हर घर तक “पार्टी की विचारधारा” पहुंचाएं।
उन्होंने 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती को सेक्टर और बूथ स्तर पर भव्य तरीके से मनाने की रणनीति बताते हुए कहा कि यह सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक मजबूती का माध्यम बनेगा। सपा नेता ने ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) समीकरण को चुनावी जीत की सबसे “बड़ी कुंजी” बताते हुए कहा कि अगर यह वर्ग एकजुट हो गया तो 2027 में सत्ता परिवर्तन को कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को लक्ष्य देते हुए कहा कि उन्हें अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और इसके लिए “आराम हराम है” की नीति अपनानी होगी। उनके भाषण का असर ऐसा रहा कि बैठक स्थल नारेबाजी से गूंज उठा,“सपा जिंदाबाद”, “अखिलेश यादव जिंदाबाद”। कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ बता रहा था कि पार्टी अब आक्रामक मोड में आ चुकी है।
अशोक सिंह गौर ने भाजपा सरकार पर “तीखा हमला” बोलते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर “पूरी तरह विफल” रही है। जनता बदलाव चाहती है और यह लहर अब तेज होती जा रही है। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि इस “लहर” को वोट में बदलना ही कार्यकर्ताओं की “असली परीक्षा” है। बैठक की अध्यक्षता तिंदवारी विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद निषाद ने की किया। संचालन का दायित्व अजय निषाद ने संभाला। इस दौरान बड़ी संख्या में सेक्टर और बूथ प्रभारी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
