27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास हुआ आवंटित, पढ़िए - कौन बंगला बना किस मंत्री का आशियाना
उत्तर प्रदेश

यूपी : योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को आवंटित हुआ सरकारी आवास, पढ़िए – कौन बंगला बना किस मंत्री का आशियाना

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित कर दिए गए हैं। ज्यादातर पुराने मंत्रियों के सरकारी आवासों में बदलाव नहीं किया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को 3 विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। पिछली योगी सरकार में यह बंगला उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को आवंटित हुआ था। हालांकि डा. शर्मा बंगले में जाने के बजाय लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में खुद को आवंटित आवास में ही रहे।
पिछली सरकार में ब्रजेश पाठक को 9 राजभवन कालोनी में आवंटित बंगला अब महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य का आशियाना होगा। पिछली सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को आवंटित रहा बंगला नंबर 16 कालिदास मार्ग के नए अध्यासी नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा होंगे।

यूपी : योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास हुआ आवंटित, पढ़िए - कौन बंगला बना किस मंत्री का आशियाना
UP: Government housing allotted to ministers of Yogi Adityanath government, read – Who became the bungalow of which minister

कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को 4 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग स्थित वह आवास मिला है जो पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जय प्रताप सिंह को आवंटित था। पिछली सरकार में आयुष मंत्री के तौर पर डा.धर्म सिंह सैनी को आवंटित 16 गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और गन्ना मंत्री रहे सुरेश राणा को आवंटित बंगला नंबर 10ए कालिदास मार्ग उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के हवाले किया गया है।
मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद को 11 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग स्थित वह आवास आवंटित किया गया है जो पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री रहे मुकुट बिहारी वर्मा के पास था। आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल को आवंटित 3 गौतमपल्ली स्थित आवास पिछले निजाम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह का आशियाना होता था।
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाये गए स्वाति के पति दयाशंकर सिंह को बंगला नंबर 9 कालिदास मार्ग मिला है जो पिछली हुकूमत में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री का आवास था। कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह को 19 गौतमपल्ली स्थित वह बंगला दिया गया है जिसमें एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह रहते थे।
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को 5ए डुप्लेक्स माल एवेन्यू स्थित आवास आवंटित हुआ है। स्टांप एवं निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल को 3 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग आवास मिला है जो पिछली सरकार में युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे उपेन्द्र तिवारी को आवंटित था।

– इनके आवास पूर्व के ही जैसा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- 7, कालिदास मार्ग
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना- 10, कालिदास मार्ग
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही- 8, कालिदास मार्ग
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह- 4, गौतमपल्ली कालोनी
गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी – 3, एनडीएमआर, विक्रमादित्य मार्ग
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’- 6, कालिदास मार्ग
पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी- 11, माल एवेन्यू कालोनी
अनिल राजभर- 2, एनडीएमआर, विक्रमादित्य मार्ग
लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद- 9ए, कालिदास मार्ग
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल- 1, माल एवेन्यू कालोनी

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक विशम्भर ‘मतदाताओं’ में ‘पुनरीक्षण’ के बनें ‘नायक’ : विपक्षियों को लगते ‘खलनायक’ ?

City News Uttar Pradesh

माफियाओं में खलबली : ओवरलोड मौरंग लदे डंपर व ट्रक पकड़े जाने के डर से चालक लावारिस छोड़ भागे

दो दिनों से लापता किसान का शव तालाब से बरामद, भाई ने हत्या का लगाया आरोप

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh

बांदा के सजे बाजार: धनतेरस पर खरीददारी का होगा महोत्सव

City News Uttar Pradesh

सपा नें बांदा पालिका से गीता साहू का टिकट बदला ? रुचि त्रिपाठी को बनाया प्रत्याशी

ब्रेकिंग न्यूज़