City News Uttar Pradesh
मनरेगा में मन भ्रष्टाचार में रंगा : एक करोड़ से अधिक की अनियमितता !
उत्तर प्रदेश

मनरेगा में मन भ्रष्टाचार में रंगा : एक करोड़ से अधिक की अनियमितता !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मनरेगा पर भ्रष्टाचार का रंग है। इसके कर्णधार इमानदारी का रंग नहीं चढ़ा रहे।इस योजना के विकास कार्यों में अनियमिताओं से चौंकाने वाला पर्दा उठ रहा है। दरअसल सोशल आडिट टीम द्वारा जिले में 380 ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसमें 85 लाख से अधिक की अनियमितताएं मिली है। हालांकि अभी 91 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का सत्यापन होना शेष है।

मनरेगा में मन भ्रष्टाचार में रंगा : एक करोड़ से अधिक की अनियमितता !
Mind is colored by corruption in MNREGA: Irregularities of more than one crore!

जिले में प्रतिवर्ष करीब मनरेगा से 100 करोड़ से अधिक के ग्राम पंचायतों में कच्चे कार्य मेडबंदी, तालाब खोदाई, संपर्क मार्ग में मिट्टी का काम, नहर खुदाई आदि कराए जाते हैं। केंद्र सरकार मनरेगा से होने वाले विकास कार्यों के सत्यापन के लिए सोशल ऑडिट कराता है।

मनरेगा में मन भ्रष्टाचार में रंगा : एक करोड़ से अधिक की अनियमितता !
Mind is colored by corruption in MNREGA: Irregularities of more than one crore!

इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सोशल ऑडिट टीमें लगाई जाती हैं, जो प्रतिवर्ष होने वाले विकास कार्यों का मौके पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक में सत्यापन करती हैं। अनियमितताएं मिलने पर इसकी जानकारी शासन व प्रशासन को दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में कराए गए विकास कार्यों का सोशल ऑडिट टीम ने सत्यापन किया। 380 ग्राम पंचायतों में 85 लाख से अधिक की अनियमितताएं पकड़ी हैं। जिनकी रिपोर्ट टीमों ने शासन प्रशासन को सौंप दी है।

मनरेगा में मन भ्रष्टाचार में रंगा : एक करोड़ से अधिक की अनियमितता !
Mind is colored by corruption in MNREGA: Irregularities of more than one crore!

हैरानी की बात यह है की सोशल ऑडिट टीम को मौके पर ग्राम पंचायतों नें तीन करोड़ से अधिक के विकास कार्यों के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। टीम ने जिला विकास विभाग को दी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। बिसंडा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बेल्दान में मेड़बंदी, तालाब खोदाई, खड़ंजा निर्माण में 369867 रुपये की अनियमितता पकड़ी गई। जसपुरा के ग्राम पंचायत गाजीपुरा में तालाब खोदाई, मेडबंदी, संपर्क मार्ग के मिट्टी कार्य में 762239 रुपये की अनियमितता मिली। जिला विकास अधिकारी रमाशंकर का कहना है की सोशल ऑडिट में जो अनियमितताएं मिली हैं, उनकी पुनः जांच कराई जाएगी। अनियमितता मिलने पर रिकवरी होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के किसानों के लिये खुशखबरी,राष्ट्रीय गोकुल मिशन में जिला चयनित।

City News Uttar Pradesh

गणेश महोत्सव में बही “आल्हा काव्य” की “वीर रस धारा” : “फड़कने लगी भुजायें” !

City News Uttar Pradesh

केन में नहाने गई दो लड़कियां तेज धारा में डूबी : एक बची दूसरी की तलाश

City News Uttar Pradesh

संसद में फिर गूंजी बुंदेलखंड राज्य की मांग, केंद्र सरकार का ध्यान कराया आकृष्ट …

महा कुंभ पर विशेष : प्रयागराज जानें आने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव बढ़ा

City News Uttar Pradesh

महिला के पीटने पर युवक ने दी जान, परिजन बाेले- तीन बच्चों की मां शादी करने के लिए बना रही थी दबाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़