27.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खाद के लिए किसानों का 'फूटा आक्रोश', मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप
उत्तर प्रदेश

खाद के लिए किसानों का ‘फूटा आक्रोश’, मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में यूरिया खाद का संकट चरम पर है। छोटे और सीमांत किसान खाद पाने के लिए रोज़ाना लाइनें तोड़ते हैं लेकिन नतीजा सिर्फ खाली हाथ लौटना होता है। मंगलवार को गुस्साए किसानों का सब्र टूट गया और उन्होंने जिला मुख्यालय पर मंडी समिति के बाहर हंगामा और बांदा-टांडा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

खाद के लिए किसानों का 'फूटा आक्रोश', मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप

सुबह से ही किसान अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा कर लाइन में खड़े थे। उम्मीद थी कि आज उन्हें यूरिया खाद मिलेगा। आरोप है कि समिति ने चुनिंदा लोगों को ही खाद बांट दी। बाकी किसान घंटों लाइन में खड़े रहे और जब उनकी बारी आई तो कहा गया कि “स्टॉक खत्म”। इससे नाराज किसानों ने समिति और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

खाद के लिए किसानों का 'फूटा आक्रोश', मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप

किसानों का साफ आरोप है कि खाद खुलेआम ब्लैक में बेची जा रही है। जिन खाता धारकों को एक साथ खाद दी जाती है, वही लोग बाद में इसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। छोटे काश्तकार, जिनके पास सीमित जमीन है, उन्हें न तो खाद मिल पा रही है और न ही नकद भुगतान पर राहत। रोज़ाना लाइन लगवाकर किसानों को अपमानित किया जा रहा है और अंत में उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है।

खाद के लिए किसानों का 'फूटा आक्रोश', मंडी समिति के बाहर लगाया जाम, ब्लैक और धांधली के आरोप

नाराज किसानों ने मंडी समिति के खिलाफ जमकर नारे लगाए और मुख्य मार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया। यात्री और आम लोग परेशान हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम हटाया और यातायात सामान्य हो सका।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी ‘पैसेंजर’: रेलवे व्यवस्था पर उठे ‘सवाल’

City News Uttar Pradesh

जिले की सदर विधान सभा के लिये सपा में दो नामो पर अंतिम दौर !

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग की नोटिस का सपा ने भेजा जवाब, अखिलेश यादव ने यादव-मुस्लिम वोटर्स के नाम काटे जाने की दी डिटेल

City News Uttar Pradesh

मलाईदार विभागों में ठेकेदार सुरेश गुप्ता का ‘जलजला’: जांच की आंच तक नहीं पहुंचती, क्या है ‘रहस्य’ ?

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ‘सपा’ में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा ‘मुस्लिम वोट बैंक’ का गणित !

City News Uttar Pradesh

मंत्री जयवीर सिंह नें कहा चित्रकूट पर्यटन के क्षेत्र में भरेगा उड़ान : शीघ्र शुरू होगा हवाई सफर

ब्रेकिंग न्यूज़