25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी चुनाव 2022 प्रथम चरण : दलों ने किए जीत के दावे, भाजपा को भरोसा- जीतेंगे 54 सीटें, सपा ने भरा सभी सीटें जीतने का दम
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी चुनाव 2022 प्रथम चरण : दलों ने किए जीत के दावे, भाजपा को भरोसा- जीतेंगे 54 सीटें, सपा ने भरा सभी सीटें जीतने का दम

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों के लिए मतदान गुरुवार को हो चुका है। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम में कैद है, जिसके परिणाम दस मार्च को आने हैं। मगर, मतदान के बाद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। सभी को रुझान अपने पक्ष में नजर आ रहा है

यूपी चुनाव 2022 प्रथम चरण : दलों ने किए जीत के दावे, भाजपा को भरोसा- जीतेंगे 54 सीटें, सपा ने भरा सभी सीटें जीतने का दम
UP elections 2022 first phase: Parties have the power to win all the seats filled with victory

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मतदाताओं का उत्साह बताता है कि इस बार भी भाजपा को पिछले चुनाव की भांति ही अप्रत्याशित सफलता मिलने जा रही है। जनता जनार्दन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जनता ने भाजपा के सुशासन और कानून के राज वाली सरकार के लिए, दंगागर्दी, गुंडागर्दी, पलायन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए किए गए काम को लेकर अपना वोट दिया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मतदाताओं के रुझान से स्पष्ट है कि भाजपा फिर से 2017 दोहराने जा रही है। हम 50 से 54 सीटें जीतने जा रहे हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस के बीच दूसरे नंबर की लड़ाई है।

यूपी चुनाव 2022 प्रथम चरण : दलों ने किए जीत के दावे, भाजपा को भरोसा- जीतेंगे 54 सीटें, सपा ने भरा सभी सीटें जीतने का दम
UP elections 2022 first phase: Parties have the power to win all the seats filled with victory

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने दावा किया कि पहले चरण की सभी 58 सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का अहंकार टूटेगा और उसका सूपड़ा साफ होगा। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में स्वत: स्फूर्त ढंग से जनता ने एकजुट होकर मतदान किया है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों ने पंक्तिबद्ध होकर गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा ने प्रदेश को हर मामले में पीछे कर दिया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो काफी बदतर है।

यूपी चुनाव 2022 प्रथम चरण : दलों ने किए जीत के दावे, भाजपा को भरोसा- जीतेंगे 54 सीटें, सपा ने भरा सभी सीटें जीतने का दम
UP elections 2022 first phase: Parties have the power to win all the seats filled with victory

उधर, कांग्रेस ने दावा किया है कि पहले चरण के चुनाव में लोगों का रुझान उसके प्रति देखने को मिला है। लोगों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए उत्साह दिख रहा है। पहले चरण में कांग्रेस पार्टी ने अन्य दलों में सबसे आगे बढ़त हासिल की है। उप्र कांग्रेस कमेटी के डिजिटल मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बढ़त का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश के मूलभूत विकास और लोगों की समृद्धि-खुशहाली के लिए प्रतिज्ञा-पत्र, महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के समेकित विकास के लिए उन्नति विधान जारी किया, उससे लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेन्द्र ने मत्स्य आखेट पर लगाया प्रतिबंध: शिकार करने पर होगी सख्त कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

रमजान माह के पहले जुमे को मस्जिदें पड़ गई छोटी: बाहर बिछी चादरें !

अगस्त्य तारा होगा अस्त : मौसम के रुख में परिवर्तन की संभावना !

City News Uttar Pradesh

ओवर लोड ट्रकों नें सड़क की फाड़ डाली छाती : पीडब्लूडी कुछ तो करो उपचार

City News Uttar Pradesh

फर्रूखाबाद : महिला की गला काटकर निर्मम हत्या, धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला सिर, गांव में फैली सनसनी …

Banda : कांग्रेस ने गठित की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समिति …

ब्रेकिंग न्यूज़