- विनोद मिश्रा
बांदा। डीएम आनंद सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने कहा है कि परिवार को “सीमा” में रखे और जीवन को आनंदमय बनाए । वह विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े को संबोधित कर रहीं थीं ।

उन्होने जिला महिला अस्पताल में नवदंपत्तियों को पहल किट का वितरण किया। छोटे परिवार के फायदे बताए।यह पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

डीएम की पत्नी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई। हमें सतर्कता बरते हुए परिवार नियोजन के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभानी है। स्वास्थ्यकर्मी जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए परिवार नियोजन पर काउन्सलिंग कर अधिक से अधिक लोगों को उनकी सुविधा के अनुसार परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनडी शर्मा ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान जनपद के प्रत्येक पीएचसी/सीएचसी पर परिवार नियोजन से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे जहां काउंसलर द्वारा स्थाई व आस्थाई गर्भनिरोधक साधनों की जानकारी दी जाएगी। उनका निशुल्क वितरण होगा।

मंडलीय लाजिस्टिक मैनेजर अमृता राज ने बताया कि पखवाड़े के दौरान गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन, छाया टेबलेट व पीपीआईयूसीडी के लिए विशेष रूप से लाभार्थियों को प्रेरित किया जाएगा। नसबंदी के इच्छुक महिला एवं पुरुष लाभार्थियों का प्री-रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। आशा कार्यकर्ता व संगिनी इस अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए परिवार नियोजन से संबंधित जानकारियां घर-घर पहुचाएंगी। साथ ही लोगों को गर्भनिरोधक साधन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
