City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव : कुशल रणनीतिकार बन उभरे विधायक प्रकाश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में भाजपा की राजनीति में पंचायत चुनाओ को लेकर सदर विधायक प्रकाश दिवेदी का व्यक्तिव एक कुशल रणनीतिकार के रूप में उभरा है।पंचायत चुनाओ में जिला पंचायत से लेकर ब्लाक प्रमुखो के चुनाव में शत प्रतिशत सफलता राजनीतिक़ विश्लेषक इसी का सुपरिणाम मान रहें हैं।


जिला पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत चुनाओ तक की एक बार फिर से सिंहावलोकन स्तर की समीक्षा के मंथन में तो यही “रत्नप्रकाश” निकल कर सामने आया की सदर विधायक का अपने सांसद आरके पटेल,विधायक साथियों जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं संघ के प्रतिनिधियों के साथ जो समन्वय की रणनीति साझा हुई उसने विपक्षी दलों के छक्के छुड़ा दिये और वह चुनावी लड़ाई में आत्मसमर्पण को अप्रत्यय रूप से तैयार हो गया।प्रत्यक्ष रूप से परिणाम दे दिया।

भाजपा को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अंततःऐतिहासिक जीत मिली। सराहनीय स्थिति यह रही की सदर विधायक के नेतृत्व में बड़ा-छोटे का अभिमान-गुमान न कर जो रणनीति सुझाव की साझेदारी हुई वह भी अपने आप में एक मिसाल से कम नहीं मानी जा रही,क्योंकि भाजपा में कुछ जनप्रतिनिधियों की स्थिति एकला चलो और आपसी मन मलीनता लिये सार्वजनिक तौर पर चर्चित है !

ऐसे में अपनी रणनीति के प्रति सबको एक राय करना सदर विधायक के लिये “मेढक” तौलने की कहानी जैसा था, लेकिन सदर विधायक प्रकाश नें अपनी थिंक टैंक की क्षमता से इस विकट समस्या का भी समाधान कर दिया।

राजनीतिक विश्लेषक इसे गजब की राजनीतिक सूझ-बूझ की संज्ञा देते हैं। इन विश्लेषकों का यह मानना है की यदि यही आपसी सूझ-बूझ कायम रही तो मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जिले में इतिहास रच दे तो कोई आश्चर्य नहीं होगा !

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खूंखार बना पति: चाकू से कई वार कर चीर डाला था संजू का पेट

Banda : चौंकिए मत, फैशन शो में रैंप पर इठलाते नजर आएंगे दिव्यांग…

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम आनंद बेकरार, शीघ्र मिटायेंगें ग्रामीणों की प्यास …

भाजपा जिलाध्यक्ष पद में जातीय समीकरणों की होड़: सवर्णों पर बैकवर्ड भारी ?

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा ,छह की मौत।

City News Uttar Pradesh

बांदा की तिंदवारी सीट से कांग्रेस ने आदिशक्ति दीक्षित को बनाया प्रत्याशी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़