
- विनोद मिश्रा
बांदा। अवैध बालू खनन को लेकर बांदा जिला प्रदेश में कथित तौर पर टाप पर है ? यहां की “निहालपुर खदान तो अवैध खनन से निहाल” हो रही है ?

माफिया खदान संचालक नें “खदान की अघोषित बंदी” कर दी है जबकि “खनिज विभाग के अनुसार खदान संचालित” है। यह “आश्चर्य भरी कूटनीति क्यों अपनाई” गई है ?

क्या “इसमें प्रशासनिक सहमति” है ? खनिज अधिकारी राज रंजन से हमनें रविवार दोपहर बाद चार बजे बात की। उन्होंने बताया की निहाल पुर खदान का समय शेष है और वह संचालित है।

ताजा हालात यह हैं की केन नदी की “निहालपुर खदान में पट्टा क्षेत्र से इतर हटकर निजी भूमि में अवैधानिक खनन” निरंतर तेज गति से हो रहा है

इसके संचालन में क्षेत्र के “भाजपा जनप्रतिनिधि का भी वरदहस्त” है ? इसके संचालन टीम में नीरज पुजारा, विजय सिंह तथा सुभाष तीन नाम हैं, जिनकी “शतरंजी बिसात पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी और थाने थिरक” रहें हैं ?

सबसे आश्चर्य तो यह है की जिले में अवैध खनन के लिये सर्वाधिक रूप से “बदनाम खदानें निहालपुर, दांदो” की जांच के लिये “खनिज विभाग” कथित तौर पर “सूरदास एवं बहरेपन की भूमिका” में है ? इस कथित “निकम्मेपन से सीएम योगी की सख्त खनन नीति प्रभावित” हो रही है। अपनी सख्त कार्यप्रणाली के लिये चर्चित डीएम जे रीभा का ध्यान आखिर कब आकर्षित होगा?जन चर्चा है ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
