27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पांच अभियुक्तों को पुलिस ने असलहों और बाइक समेत दबोचा…

– चेकिंग अभियान के दौरान बिसंडा थाना पुलिस को मिली सफलता

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। पुलिस की कारगुजारियों की बदौलत अपराधियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध वाहन और संदिग्ध लोगों की चेकिंग के दौरान बिसंडा थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।


बिसंडा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अभियुक्त हल्के सिंह पुत्र फूलसिंह निवासी ग्राम पुनाहुर को पुलिस ने धर दबोचा। उसके पास से 315 बोर राइफल तथा कारतूस बरामद किया गया है। जबकि रमेश पुत्र रणविजय निवासी पुनाहुर को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों देशराज उर्फ यशवन्त पुत्र बद्री प्रसाद निवासी मिलाथू व इन्द्रदेव पटेल पुत्र चन्द्रभूषण निवासी मिलाथू को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से भी एक तमंचा व तीन कारतूस 315 बरामद किये गये। चेकिंग के दौरान ही राजा सिंह पुत्र शिवकरण सिंह निवासी ग्राम बिसण्डी थाना बिसण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बिसंडा थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त ने जनपद कौशाम्बी से मोटरसाईकिल चोरी की थी और कार की नंबर प्लेट लगाए हुए था। इस सम्बन्ध में थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी में अभियोग पंजीकृत था। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष बिसंडा नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, हरिशचन्द्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, आरक्षी प्रतीक सिंह यादव, रोहित यादव, अवनीश पाठक, अंकित शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम ने यूपी स्थापना दिवस कार्यक्रमों की अधिकारियों को सौंपीं जिम्मेदारियां कहा अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से करे निर्वहन

City News Uttar Pradesh

News- युवक की निर्मम हत्या, तार से पहले घोंटा गला, फिर मारी गोली…

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रदेश सरकार ने एसआइटी का नाम बदलकर क‍िया एसएसआइटी

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की पहल: राइफल क्लब ‘मुद्दे’ पर विधानसभा अध्यक्ष सक्रिय, सीएम से ‘जवाब’ तलब

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में 35 करोड़ की लागत से डेयरी उद्योग की होगी स्थापना: कार्ययोजना हुई तैयार

City News Uttar Pradesh

Banda : कलश यात्रा ने किया शहर भ्रमण, गूंजे जयकारे, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़