25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
होली पर विशेष: नवाब ने जलवाई थी बांदा में पहली बार होली
उत्तर प्रदेश

होली पर विशेष: नवाब ने जलवाई थी बांदा में पहली बार होली

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || सुनील पटेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष, बांदा ) विज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवाबी शहर बांदा में होली भी नायाब है। सांप्रदायिक सौहार्द का इससे बड़ा नमूना क्या होगा कि यहां होलिका दहन की शुरुआत नवाब जुल्फिकार अली बहादुर ने कराई थी ? सन् 1890 में शुरू हुए होलिका दहन में हिंदू-मुसलिम बराबरी से शरीक होते थे। होली मिल-जुलकर बनाने की परंपरा यहां नवाबी दौर से चली आ रही है। नवाब जुल्फिकार अली बहादुर ने शहर के रहुनिया मैदान में होलिका दहन की शुरुआत कराई। इसमें शहर के चुनिंदा हिंदू-मुसलिम बराबरी से शरीक होकर लुत्फ लेते थे।

होली पर विशेष: नवाब ने जलवाई थी बांदा में पहली बार होली
Special on Holi: Nawab celebrated Holi for the first time in Banda

होली के रंग हिंदू-मुसलमान की पहचान मिटा देते थे। अपने जमाने के हनकदार मुसलिम बुजुर्ग मुख्तार रहीम बख्श तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन डॉ. श्यामलाल शर्मा के साथ कार में बैठकर शहर में घूमते और लोगों को होली की मुबारकबाद देते-लेते थे। डॉ. अनवर (बलखंडी नाका), अमीन खां जूते वाले (कोतवाली रोड), चौधरी रहीम मनिहार (खुटला), मौला बख्श (मढ़िया नाका) होली की अलग शान और पहचान बन गए थे। चौधरी खानदान के जमींदार पहलवान सिंह, उमराव सिंह, रामराजा दुबे, चुनकई महाराज, भूरी महाराज इन मुसलिम साथियों के साथ होली का जश्न मनाते थे।

होली पर विशेष: नवाब ने जलवाई थी बांदा में पहली बार होली
Special on Holi: Nawab celebrated Holi for the first time in Banda

बुजुर्ग बताते हैं कि बलखंडी नाका की होली सबसे ज्यादा मशहूर थी। तांगे वाले मंजूर मियां इसके कर्ता-धर्ता थे। रामेश्वर रेवड़ी वाले उनकी मदद करते थे। शहर के रईस और बैरिस्टर मसूदुज्जमां (बलखंडी नाका) होरियारों का हौसला बढ़ाते थे। अलबत्ता तब चेहरा पोतने का रिवाज नहीं था। कुदरती रंग इस्तेमाल होते थे। किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं होती थी। उस जमाने के रईस राजा मन्नूलाल अवस्थी, लालमन शुक्ला, किशोरी प्रसाद, सेठ गोकुलचंद्र पीतल की बड़ी पिचकारियाें से रंग खेलते थे, लेकिन अब बुजुर्गों को मलाल है कि कुछ स्थानों पर होली प्रेम के बजाय दुश्मनी बढ़ा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में कोरोना का तांडव : प्रदेश में बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, 24 घंटे में 187 ने दम तोड़ा, प्रदेश में 33214 नए संक्रमित आए सामने …

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था किसान का शव, छह किमी दूर खेत पर मिला खून

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: दुकानदारों के लिए बनेंगी पक्की दुकानें, दिक्कतों का होगा निदान

City News Uttar Pradesh

सांसद आर.के पटेल को पुनः प्रत्याशी बनाने पर सपा में खुशी की लहर, जीत की उम्मीद बलवती

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में बरदहा बांध की हालत देख नाराज हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, अफसरों को जल्द मरम्मत कराने का दिया निर्देश

हाई प्रोफाइल अपहरण केस का खुलासा : रुपये न देने के लिए किया था अपहरण का ड्रामा, पुलिस ने युवक को जौनपुर से किया बरामद …

ब्रेकिंग न्यूज़