23.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर 'हल्ला-बोल'
उत्तर प्रदेश

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर ‘हल्ला-बोल’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी मनरेगा योजना का नाम बदले जाने को लेकर जिले में सियासी पारा अचानक चरम पर पहुंच गया। कांग्रेस ने इसे सिर्फ एक सरकारी नहीं, बल्कि देश की आत्मा पर चोट बताते हुए खुला मोर्चा खोल दिया। बुधवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने पूरे शहर का माहौल राजनीतिक रंग में रंग दिया।

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर 'हल्ला-बोल'

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जोरदार जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी से पूरा शहर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और सरकार के फैसले को “सनक, अहंकार और विकृत सोच का परिणाम” करार दिया।

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर 'हल्ला-बोल'

सभा को संबोधन में जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि मनरेगा योजना का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों, दर्शन और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान का सम्मान था। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने ग्राम स्वराज, श्रम की गरिमा, आत्मनिर्भरता और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। मनरेगा जैसी योजना उनके इन्हीं विचारों की जीवंत अभिव्यक्ति थी।

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर 'हल्ला-बोल'

शहर अध्यक्ष अफसाना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर महापुरुषों के नाम और पहचान को मिटाने की साजिश कर रही है। एसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी नें कहा, महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजना का नाम बदलना केवल एक प्रशासनिक फैसला नहीं,बल्कि राष्ट्रपिता के सम्मान पर सीधा प्रहार है।

मनरेगा विवाद ने पकड़ा तूल: गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का सड़कों पर 'हल्ला-बोल'

एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार महापुरुषों के नाम हटाकर अपनी विचारधारा थोपना चाहती है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बलदेव वर्मा, जिला महामंत्री सहित अन्य नेताओं ने भी सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक अब्बास अंसारी के गुर्गों की गिरफ्तारी को लगाई गई एसटीएफ, चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल तक बिछा रही जाल

City News Uttar Pradesh

घर पर धावा बोल दो की गोली मारकर हत्या, दो घायल : ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

गोलवरकर की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया गया याद

City News Uttar Pradesh

युवक द्वारा लड़की पर जबरिया अपने से विवाह का दबाव : शादी न करने पर धमकी, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें गोविंद सागर बांध का किया स्थलीय निरीक्षण: पकड़ी खामियां

Banda : एबीवीपी ने तांडव बेब सीरीज फिल्म के निर्देशक और अभिनेता का फूंका पुतला…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़