City News Uttar Pradesh
बसपा तथा बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की आठ प्रत्याशियों की सूची, पढ़िए किसे कहाँ से मिला टिकट आठ नाम
उत्तर प्रदेश

UP Assembly Elections 2022 : बसपा तथा बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की आठ प्रत्याशियों की सूची, पढ़िए किसे कहाँ से मिला टिकट

 

  • ( ब्यूरों रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रत्‍याशियों की सूची जारी करने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी की है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी इस सूची में आठ प्रत्याशियों के नाम हैं।

बसपा तथा बीजेपी के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी की आठ प्रत्याशियों की सूची, पढ़िए किसे कहाँ से मिला टिकट आठ नाम
After BSP and BJP, Samajwadi Party also released the list of eight candidates, read who got the ticket from where eight names

समाजवादी पार्टी की आठ प्रत्याशियों की इस सूची में एटा के साथ ही बदायूं सीतापुर, लखनऊ, कानपुर शहर, कानपुर देहात और बांदा के विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम हैं। समाजवादी पार्टी ने एटा के पटियाली से नादिरा सुल्तान, बदायूं के बदायूं सदर से रईस अहमद, सीतापुर से सिधौली से डॉ. हरगोविंद भार्गव, लखनऊ के मलिहाबाद (सुरक्षित) से पूर्व सांसद सुशीला सरोज, मोहनलालगंज (सुरक्षित) से विधायक अम्ब्रीश पुष्कर, कानपुर देहात के सिकंदरा से प्रभाकर पाण्डेय, कानपुर नगर के कैंट क्षेत्र के मोहम्मद हसन रूमी तथा बांदा के बांदा सदर से मंजुला सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
लखनऊ में मलिहाबाद सीट से केन्द्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा से जीती थीं। सपा की राजबाला रावत को हार का सामना करना पड़ा था। इस हाई प्रोफाइल सीट पर इस बार कौशल किशोर की पत्नी की जगह उनके बेटे के चुनाव लडऩे की चर्चा है। मलिहाबाद सीट पर हुई गुटबाजी को देखते हुए सपा ने जहां सुशीला सरोज को मैदान में उतारा है। वही एक महिला को टिकट देकर आधी आबादी में संदेश देने का भी प्रयास किया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- मिशन शक्ति: बांदा की महिलाये सबसे अधिक परेशान

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र प्रताप नें किया अभियोजन कार्यों की समीक्षा: दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

किसानों को मोटा अनाज ‘मोटी आमदनी’ का बन जायेगा जरिया : खर्च हो रहे साढ़े पांच करोड़

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आई छात्रा की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

बांदा में बड़ा हादसा: बाईक सवार युवकों को ट्रक नें मारी ठोकर,दो की मौत एक घायल

City News Uttar Pradesh

भाजपा की हुई संगठनात्मक कार्यशाला: बनी चुनाव की योजना, पढ़ाया गया पाठ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़