28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में जानलेवा हुआ कोरोना, दो लोगों की हुई मौत, 306 मरीजों का चल रहा है इलाज
उत्तर प्रदेश

बांदा में जानलेवा हुआ कोरोना, दो लोगों की हुई मौत, 306 मरीजों का चल रहा है इलाज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संक्रमण से अब जनपद में मौत होना शुरू हो गई हैं। ओमिक्रोन वार्ड के आइसीयू व आइसोलेशन वार्डों में भर्ती महिला समेत दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों का कोविड प्रोटोकाल के साथ अंतिम संस्कार कराया गया है।

बांदा में जानलेवा हुआ कोरोना, दो लोगों की हुई मौत, 306 मरीजों का चल रहा है इलाज
Corona became fatal in Banda, two people died, 306 patients are undergoing treatment

जनपद के चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी 77 वर्षीय महिला की जांच में रिपोर्ट 24 जनवरी को पाजिटिव आई थी। संक्रमण के साथ महिला को फेफड़े खराब होने, दमा व पेट दर्द की शिकायत थी। इससे उनका रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज के ओमिक्रोन के आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी जनपद में पहली संक्रमित महिला के रूप में मौत हो गई। इसी तरह शहर के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी 65 वर्षीय वृद्ध पुरुष को 26 जनवरी को संक्रमित मिलने पर कालेज में भर्ती कराया गया था। उनका उपचार आइसोलेशन वार्ड में चलता रहा है। चिकित्सकों उनकी किडनी ब्लड,प्रेशर आदि की समस्या बताई थी। संक्रमित वृद्ध ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इसके अलावा जनपद में अभी तक 506 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें अभी कुल करीब 306 सक्रिय मरीज हैं। हालांकि अभी कोई गंभीर स्थिति में नहीं हैं। सीएमओ डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत दोनों के शव पाली बैग में पैक कराकर अंतिम संस्कार के लिए राजघाट मुक्तिधाम भेजे गए हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका इलेक्ट्रानिक शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया है। संक्रमित होने के साथ दोनों दम तोड़ने वालों को अन्य बीमारियां भी थीं। जांच में संक्रमण की वजह से अभी तक मरीजों में गंभीरता के लक्षण नहीं मिल रहे हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित बोले: बांदा में बनेगा ‘मंडल’ का पहला एबीसी सेंटर, कुत्तों पर कसेगी ‘लगाम’

City News Uttar Pradesh

आकाश आनंद फिर बने उत्तराधिकारी : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा एलान, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी किया बहाल

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

महाेबा : बिहार से गुजरात ले जाए जा रहे बरौनी एक्सप्रेस से 24 बच्चे हुए बरामद, आरोपित से हो रही है पूछताछ …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त आर.पी सिंह नें गढ़ी नीति : स्वरोजगार कैसे बनें विकास की रीढ़

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें “मौत से बचने का बताया उपाय” : सब कर उठे “वाह -वाह”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़