- विनोद मिश्रा
बांदा। अतर्रा के पचोखर गांव में संदिग्ध हालात में छात्रा की मौत हो गई। छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। स्वजन जब खेत से लौटे तब घटना का पता चला। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
ग्राम पचोखर निवासी मुन्ना यादव की 14 वर्षीय बेटी संखि कक्षा नौ की छात्रा थी। खेतों में खड़ी गेहूं फसल की कटाई से लौटे पिता ने बाहर से दरवाजा बंद देख पुत्री को आवाज लगाई। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जवाब न मिलने पर दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए। घर अंदर तलाश की तो बेटी का शव कमरे के अंदर दुपट्टे से लटक रहा था। शव लटकता देख पिता की चीख निकल गयी।

पिता ने बताया कि सुबह फसल की कटाई के लिए स्वजन के साथ चले गए थे। घर की रखवाली के लिए संखि को छोड़ गए थे। मृतका तीन बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। घटना से मां आशा समेत स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष हरीशरण सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
