City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश अगले वर्ष 2023 में 14 नए मेडिकल कालेजों से होगा लैस, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी बूस्टर डोज
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अगले वर्ष 2023 में 14 नए मेडिकल कालेजों से होगा लैस, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी बूस्टर डोज

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इन मेडिकल कालेजों के शिलान्यास कार्य में तेजी के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इनका निर्माण समय पर पूरा किया जा सके। हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने के लक्षय की ओर योगी सरकार तेजी से बढ़ रही है। बीते पांच वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बूस्टर डोज दी गई, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगे इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश अगले वर्ष 2023 में 14 नए मेडिकल कालेजों से होगा लैस, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी बूस्टर डोज
Uttar Pradesh will be equipped with 14 new medical colleges in the next year 2023, health facilities will get booster dose

जिल 14 जिलों में मेडिकल कालेज खुलेंगे उसमें सुल्तानपुर, सोनभद्र, चंदौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, बिजनौर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, कौशांबी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी व अमेठी शामिल हैं। इन जिलों में अगले वर्ष तक मेडिकल कालेजों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रत्येक में एमबीबीएस की सौ-सौ सीटें होंगी। इसके साथ-साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर 16 जिलों में मेडिकल कालेज खोलने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। संभल व महराजगंज में निजी भागीदारों को मेडिकल कालेज खोलने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। उधर कोरोना की जांच के लिए हर जिले में लैब खोली गई हैं और आगे हेल्थ एटीएम जैसी सुविधाएं भी लोगों को दी जाएंगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठेकेदार की दबंगई : गड्ढा खोदवाकर बंद कराया बारा-गलौली पांटून पुल

City News Uttar Pradesh

सुस्ती पर ‘अफसरों’ की लगी क्लास: योजनाओं की हुई पड़ताल, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश बोले: प्रदेश के हर घर में गूंजे खुशहाली की रोशनी, दीपोत्सव की दिल से बधाई

City News Uttar Pradesh Desk

पीएम मोदी ने सपा पर किया बड़ा हमला: बोले- अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं योगी

दुल्हन नें ‘लौटाई’ बारात: शादी के मंडप में ‘दहेज विवाद’

रेल की होगी सुरक्षित रफ्तार: मानिकपुर-झांसी पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक को बदलने का काम शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़