- ब्यूरो रिपोर्ट
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बरकछा कलां में गठबंधन की मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट पर लोकसभा प्रत्याशियों व दुद्धी सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यूपी में योगी की सरकार मोदी के स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ा रही है। सपा सरकार में पहले जनता कांपती थी अब माफिया थर- थर कांपते हैं।

पीएम ने कहा याद करिए सपा का वो जंगल राज, बहन- बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था। मां-बाप मजबूर होकर बेटियों का स्कूल- कॉलेज छुड़वा देते थे। व्यापारी इसी खौफ में जीते थे कि कब कौन फिरौती मांग ले। कब किसका खेत चला जाए। सरकार की जमीन तक पर माफियाओं ने महल खड़े कर दिए थे। लेकिन जबसे योगी आए हैं, माहौल ही बदल गया, मौसम बदल गया। हमारे योगी तो अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं। अब माफियाओं की मौज खत्म हुई है। उनके महलों की जगह गरीबों के लिए घर बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन वालों को देश अच्छी तरह जान गया है। ये लोग घोर सांप्रदायिक, जातिवादी, परिवारवादी हैं। कानून व्यवस्था और समाजवादी का 36 आंकड़ा है। आतंकवादियों को छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर आना कानी करता था उसे सस्पेंड कर देते थे। मिर्जापुर को बदनाम कर दिया था। पूर्वांचल को माफियाओं का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन कब छिन जाए कोई नहीं जानता था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
