26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
साढ़े सात करोड़ से 'मंडल कारागार' को मिलेगी 'नई सांस': 6 नई बैरकों का निर्माण शुरू
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

साढ़े सात करोड़ से ‘मंडल कारागार’ को मिलेगी ‘नई सांस’: 6 नई बैरकों का निर्माण शुरू

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। क्षमता से कहीं अधिक बंदियों का बोझ झेल रही बांदा मंडल कारागार अब अपने इतिहास के सबसे बड़े विस्तार की ओर बढ़ रही है। हालात ऐसे हैं कि जिस जेल को 567 बंदियों के लिए बनाया गया था, वहां आज 745 बंदी निरुद्ध हैं। यानी क्षमता से 178 अधिक बंदी। बैरकों में बढ़ती भीड़, सुरक्षा पर बढ़ता दबाव और सीमित संसाधनों के बीच अब शासन ने 7.51 करोड़ रुपये की लागत से छह नई बैरकों के निर्माण को मंजूरी देकर कारागार को बड़ी राहत देने की पहल की है।

जिला जज जेल निरीक्षण में हो गये दंग: मिली नारकीय एवं अमानवीय व्यवस्थायह केवल नई बैरकों का निर्माण नहीं, बल्कि उस संकट से बाहर निकलने की कोशिश है, जो वर्षों से जेल प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था। मंडल कारागार में इस समय 635 विचाराधीन बंदी और 110 सजायाफ्ता कैदी निरुद्ध हैं। यानी अधिकांश बंदी ऐसे हैं, जिनके मामलों का फैसला अभी अदालतों में लंबित है। लगातार बढ़ती न्यायिक हिरासत के कारण जेल पर दबाव बढ़ता गया और बैरकें धीरे-धीरे क्षमता से बाहर होती चली गईं।

बांदा मंडल कारगार से सात अपराधी फरार ! पैरोल पर हुये थे रिहा, नहीं लौटे जेलइसी स्थिति को देखते हुए कारागार विभाग ने व्यापक विस्तार योजना शुरू की है। परियोजना के तहत चार नई सामान्य बैरकों का निर्माण 4.43 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इन बैरकों में 120 बंदियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के युवा बंदियों के लिए दो अलग विशेष बैरकें बनाई जा रही हैं, जिन पर 3.08 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनके साथ 300 मीटर लंबा सुरक्षित इनक्लोजर भी बनाया जाएगा, ताकि युवा बंदियों के सुधार, परामर्श और पुनर्वास कार्यक्रम अलग वातावरण में संचालित किए जा सकें। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि प्रदेश की जेलों में लगातार बढ़ रही बंदियों की संख्या को देखते हुए शासन ने अतिरिक्त बैरकों के निर्माण की योजना बनाई है। नई बैरकों के निर्माण से भीड़भाड़ कम होगी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

संघ का पथ संचालन बना आकर्षण : बरसाये गये पुष्प, मंत्री एवं विधायक रहे मौजूद

यूपी : सीएम योगी की बैठक में केशव के बाद अब ब्रजेश पाठक ने बनाई दूरी, राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ी

Banda : अवैध बालू खनन करनें वाले भर रहे छुप-छुप आहें, दो गिरफ्तार…

बसपा सुप्रीमो मायावती का हमला, विपक्ष को बेरोजगार कहना, भाजपा की अहंकारी सोच

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की मेहरबानियां : बिल बोझ उतारेगा, शुक्रिया- शुक्रिया …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़