
- विनोद मिश्रा
बांदा। उत्तर प्रदेश में अब “नौकरी का नाम सुनते ही दलाली, घोटाले और भ्रष्टाचार की याद नहीं आती, बल्कि मेहनत, पारदर्शिता और योग्यता की गारंटी नजर आती है।” यह कहना है जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का। राज्य मंत्री निषाद बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

राज्य मंत्री रामकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को नई पहचान मिली है। पिछले 8 वर्षों में विभिन्न आयोगों और भर्ती बोर्डों के माध्यम से 8.50 लाख से अधिक युवाओं को निष्पक्ष तरीके से सरकारी नौकरी दी गई है। यह रिकॉर्ड बताता है कि सरकार युवाओं के भविष्य और विकास को लेकर गंभीर है।

रामकेश निषाद ने कहा कि आज प्रदेश का हर गांव और शहर विकास की लहर से जुड़ चुका है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और रोज़गार हर क्षेत्र में सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। अब प्रदेश का युवा भर्तियों में भ्रष्टाचार या सिफारिश की चिंता किए बिना सीधे मेहनत और योग्यता के आधार पर नौकरी पा रहा है।

नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए मंत्री ने कहा कि यह अवसर सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज सेवा का दायित्व भी है। उन्होंने नई नियुक्तियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें और गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इस मौके पर जिलाधिकारी जे. रीभा ने भी मुख्य सेविकाओं को शुभकामनाएं दीं और उनसे अपील की कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
