- विनोद मिश्रा
बांदा। भीषण गर्मी में कलेक्ट्रेट आने वाले कूल -कूल होंगे।डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इसके लिये गला तर करने की व्यवस्था कर दी है। दो वाटर कूलरों का शुभारंभ किया। डीएम दुर्गा देख रही थी और महसूस कर रही थीं की यहां भीषण गर्मी में कचहरी आने वाले फरियादियों एवं जनसामान्य के लिए शुद्ध शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं है।

इस क्रम में 2 वाटर कूलर स्थापित कराते हुए उनका शुभारम्भ किया। यह वाटर कूलर क्रमशः अपर जिलाधिकारी न्यायिक कार्यालय के बाहर एवं मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के चेम्बर्स के पास भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से स्थापित किये गये हैं। इन वाटर कूलरों के संचालित होने से आने वाले लोंगो को शुद्ध एवं ठण्डे पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक राजीव लोचन एवं मुख्य प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक सुखलाल उपस्थित रहे। एक अन्य खबर के अनुसार डीएम ने आज विश्व तम्बाकू दिवस के अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों को तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई। तम्बाकू का सेवन करने से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी होती है, इसलिए सभी लोगों को जागरूकता हेतु तम्बाकू का सेेवन नही करने की सलाह दी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
