- विनोद मिश्रा
बांदा। एमएलसी उपचुनाव में जीत के बाद जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें शायराना अंदाज, में प्रतिक्रिया दी है। कहा- “जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है”। उन्होंने इस दौरान समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद दूरभाष पर वार्ता में वीडियो कांफ्रेंसिंग में रूबरू थे। उन्होंने कहा की जनता में भाजपा के प्रति बहुत लगाव है, और 2024 के आम चुनाव में जीत भी सुनिश्चित है। जैसे सभी 17 नगर निगम में कमल खिला वैसे ही सभी 80 सीट पर भी खिल सकता है। मोदी जी का विकल्प खुद मोदी जी हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहाकी, जो बीजेपी एवं भारत विरोधी हैं वह 2024 में बीजेपी को रोकने के लिए सबकुछ करेंगे, लेकिन वो असत्य के रास्ते पर हैं और हम सत्य के रास्ते पर, जीत हमारी होगी। 2019 से बड़ी जीत 2014 में होगी। हम “हमारा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प साथ और “हमारा युथ बीजेपी के साथ” से जुड़कर काम करेंगे”। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा, “2024 का चुनाव करो या मरो” के साथ है। हम वोटर को बूथ तक लाने और कमल खिलाने के काम करेंगे। हमारा नारा है “सब जाइये भूल बस याद रखिये नरेंद्र मोदी, योगी और कमल का फूल।”

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा ग़रीबों के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से जनता खुश है और विपक्षी दल और नेता परेशान हैं। मोदी जी नें 9 साल में 90 साल का काम किया। भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए काम किया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार है, परंतु विधान परिषद उप चुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव से सवाल दागा कि वह बताएँ कि अति पिछड़े वर्ग और अनुसूचित वर्ग के प्रत्याशियों को जिताने को ज़रूरी संख्या बल नहीं था फिर भी लड़ाने का क्या उद्देश्य था।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
