31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नशे में बाइक चलाना पड़ गया महंगा : बाइक डिवाइडर से टकराने में मासूम की मौत, पिता व मां समेत चार लोग घायल, शराब के नशे में पिता चला रहा था बाइक
उत्तर प्रदेश

नशे में बाइक चलाना पड़ गया महंगा : बाइक डिवाइडर से टकराने में मासूम की मौत, पिता व मां समेत चार लोग घायल, शराब के नशे में पिता चला रहा था बाइक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शराब के नशे में बाइक चलाना युवक को महंगा पड़ गया। पत्नी व बच्चों को शहर से गांव ले जाते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मासूम बच्चे ने दम तोड़ दिया। जबकि माता-पिता समेत चार घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के पचुल्ला गांव निवासी अनिल कुमार यादव (32) गुरुवार को सुबह बाइक से पत्नी गुड़िया देवी (28), पुत्र आयुष (9), छोटू (7) और पुत्री नैंसी (11) को लेकर शहर मुख्यालय से घर आ रहे थे। शहर के इंदिरा नगर के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।

नशे में बाइक चलाना पड़ गया महंगा : बाइक डिवाइडर से टकराने में मासूम की मौत, पिता व मां समेत चार लोग घायल, शराब के नशे में पिता चला रहा था बाइक
Innocent dies in collision with bike divider, four people including father and mother injured, father was driving bike while drunk

छोटे भाई विक्रम यादव ने बताया कि गुड़िया अपने मायके छतरपुर के घटहरी में थी। उसका भाई उसे शहर तक छोड़ गया। यहां से अनिल पूरे परिवार को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। सबसे बड़ी बेटी काजल को दूसरे वाहन में बैठा दिया था। बालक छोटू गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। अनिल शराब के नशे में बाइक चलाने से हादसा हुआ।

शराब के नशे में धुत अनिल पुत्र की मौत की सूचना पर जोर से रोने लगा। वार्ड में शोर-शराब से अन्य मरीज परेशान हो गए। इस पर अस्पताल प्रशासन ने उसे ट्रामा सेंटर से बाहर कर दिया। लगभग एक घंटे तक ट्रामा सेंटर मुख्य द्वार पर जमीन पर पड़ा दर्द से कराहता और रोता रहा। चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने कहा कि शराब के नशे में वार्ड में हंगामा करने पर उसे बाहर किया गया था। बाद में खाली वार्ड में भर्ती किया गया।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा गरजीं : चुनाव प्रचार में नाबालिग़ बच्चों का इस्तेमाल कतई न होगा बर्दाश्त

शादी का झांसा देकर लड़की से तीन साल तक पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

City News Uttar Pradesh

‘नाली नहीं, नर्क है’ : कीचड़ में डूबा बीरा गांव, बच्चे बीमार, श्रद्धालु परेशान

City News Uttar Pradesh Desk

उद्योग बंधु की बैठक फिर साबित सी हुई बासी कढ़ी में सौंवा उबाल

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘सांसद की पार्टी उपेक्षा’ से बनें ‘मसीहा’: ऐतिहासिक जीत के ‘कयास’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बाखबर होशियार : शहरी उपभोक्ता अपनी कुर्की कराने को अब जल्दी से हो जायें तैयार

ब्रेकिंग न्यूज़