City News Uttar Pradesh
उद्योग बंधु की बैठक फिर साबित सी हुई "बासी कढ़ी में सौंवा उबाल"
उत्तर प्रदेश

उद्योग बंधु की बैठक फिर साबित सी हुई बासी कढ़ी में सौंवा उबाल

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उद्योग बंधु की बैठकें निरंतर “बासी कढ़ी में सौंवा उबाल साबित” हो रही हैं। मंडलीय बैठक में पुनः यही नजारा दिखा। ऐसा लग रहा था व्यापारी गण डीएम जे रीभा की निगाहों में अपनी पहचान बनाने के लिये ज्यादा व्याकुल हैं। मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में मण्डल/जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक हुई। आयुक्त ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें, किसी भी उद्यमी को एक की समस्या के निस्तारण के लिए बार-बार नही आना पडे। उन्होंने व्यापार बन्धु एवं पुलिस से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु नियमित रूप से बैठकें आयोजित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।

उद्योग बंधु की बैठक फिर साबित सी हुई "बासी कढ़ी में सौंवा उबाल"

आश्चर्य यह भी रहा की बैठक में टीवी रोगियों एवं ई रिक्शा से लगने वाले जाम पर भी चर्चा हुई। शहर में अतिक्रमण को भी चर्चा का विषय बनाया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नें टीबी मरीजों के स्वास्थ्य पोषण के लिये सहयोग मांगा। बैठक में उद्यमी मनोज जैन, अशोक कुमार गुप्ता द्वारा औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में रोड के किनारे अतिक्रमण एवं छोटी दुकानों के द्वारा गन्दगी किये जाने पर हटाये जाने के अनुरोध पर अतिक्रमण को शीघ्र हटाये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने एक उद्यमी के द्वारा नेडा से सम्बन्धित सब्सिडी दिलाये जाने के सम्बन्ध में आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी नेडा को शीघ्र सब्सिडी दिलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया। बैठक में जिलाधिकारी बांदा जे रीभा, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग गुरूदेव, उद्यमीगण राजकुमार राज, मनोज शिवहरे, रोहित जैन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नदी से मौरंग निकालते समय हुआ हादसा, ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

किसानों के लिये खुश खबरी:दो लाख 54 हजार को मिलेगी सम्मान निधि की 17 वीं किश्त

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अभियान चला बैंक शाखाओं का बारीकी से किया निरीक्षण, परखी सुरक्षा व्यवस्था

नहर के किनारे मिला अज्ञात शव: फिलहाल नहीं हो सकी शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

चुनाव बाद घर-घर लगेंगे साढ़े तीन लाख 4जी स्मार्ट मीटर: बिजली चोरी पर लगेगा अंकुश

City News Uttar Pradesh

इक्यावन किलो लड्डू वाले ‘प्रिंस’: युवा चिंतक से रामायण मेला अध्यक्ष तक, शंकराचार्य के प्रिय शिष्य की कहानी

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़