City News Uttar Pradesh
पंचायत अध्यक्ष सुनील पार्टी विरोधी घेरे में ? लोकसभा चुनाव में किया था भीतरघात ?
उत्तर प्रदेश

पंचायत अध्यक्ष सुनील पार्टी विरोधी घेरे में ? लोकसभा चुनाव में किया था भीतरघात ?

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पार्टी विरोधी गतिविधियों की कथित शिकायतों के घेरे में आ गये हैं ! इन पर पार्टी से निष्कासन का भी खतरा मंडरा रहा है ? जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल भाजपा नेता हैं ,पर आरोप हैं की इनकी कृपा विपक्षी दलों पर बरसती है ! लोक सभा चुनाव में यह स्वयं भाजपा से टिकट चाहते थे। लेकिन पार्टी नें उस समय अपने मौजूदा सांसद आर.के पटेल को ही टिकट दिया।

पंचायत अध्यक्ष सुनील पार्टी विरोधी घेरे में ? लोकसभा चुनाव में किया था भीतरघात ?

आरोप हैं की इन्होंने भीतरघात किया। इनके बबेरू विधान सभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी को पराजय मिली। सपा से पटेल बिरादरी की कृष्णा पटेल प्रत्याशी थीं। पार्टी स्तर पर की गई शिकायतों को आधार माने तो इन्होंने अपनी बिरादरी को सपा के पक्ष में गोपनीय संदेश का प्रचार किया ! “मुंह में राम बगल में छूरी” की भूमिका निभाई। आर के पटेल नें अपने साथ हुये भीतर घात की शिकायत प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन से की थी। बताते हैं की भीतरघात की शिकायत को पार्टी नें गंभीर मंथन में लिया। तब से यह जिला पंचायत के कार्यकलापों में विपक्षी दलों के सदस्यों पर मेहरबां से हो गये हैं ! उनको वित्तीय रेवडियां बांट रहे हैं।

पंचायत अध्यक्ष सुनील पार्टी विरोधी घेरे में ? लोकसभा चुनाव में किया था भीतरघात ?

पार्टी सूत्रों की मानें तो जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल अपनी कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों से यह पार्टी आला कमान के रडार पर हैं। अपने राजनीतिक बचाव में अपना भीतरघाती पृष्ठभूमि भूलकर जिले में जातीय संकट की दुहाई दें रहे हैं ? दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पर इन दिनों कथित रूप से “मुंह में राम बगल में छूरी” की कहावत चरित्रार्थ है। पार्टी में अंदरूनी चर्चा है की यह “स्वयं अपनी मीठी छूरी से हलाल न हों जायें”। आगे-आगे देखिये होता है क्या ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में नर बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रशासन ने कराया पोस्टमार्टम

नरक चतुर्दशी पर घर के बाहर जलाया दीपक, पटाखों की भी गूंज औऱ लुफ्त

City News Uttar Pradesh

गौशाला कर्मी की पंचायत भवन में मिली लाश : फैली सनसनी, पुलिस हिरासत में दो सहकर्मी

City News Uttar Pradesh

‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित।

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रत्याशी प्रकाश ने ग्रामीणों को बताया संकल्प पत्र की विशेषता, हुआ स्वागत

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति नें स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण: ऐसी व्यवस्था की परिंदा भी न पर मारे

ब्रेकिंग न्यूज़