City News Uttar Pradesh
दीपावली की रौनक से सजा बांदा: रंग-रोगन, पुताई और सजावट का बाजार गुलज़ार
उत्तर प्रदेश

दीपावली की रौनक से सजा बांदा: रंग-रोगन, पुताई और सजावट का बाजार गुलज़ार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दीपावली नजदीक आते ही पूरे जिले में सजावट, रंगाई-पुताई और सफाई अभियान का माहौल बन गया है। शहर से लेकर कस्बों और गांवों तक लोग अपने घरों को नए रंगों और डिजाइनों से सजा रहे हैं। बाजारों में रंग, पेंट, सजावटी लाइट्स और फूलों की खरीदारी जोरों पर है। दुकानदारों के चेहरों पर रौनक है तो पेंटरों और मजदूरों के पास काम की भरमार।

दीपावली की रौनक से सजा बांदा: रंग-रोगन, पुताई और सजावट का बाजार गुलज़ार

शहर के प्रमुख पेंट विक्रेताओं का कहना है कि इस बार ग्राहकों की पसंद डिजिटल और सॉफ्ट शेड्स की ओर तेजी से बढ़ी है। विक्रेता विनोद और रमेश के मुताबिक, इस साल पिंक, क्रीम और ग्रीन शेड्स की मांग सबसे ज्यादा है। दरवाजों और खिड़कियों के लिए गोल्डन व ब्राउन कलर की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। डिजिटल मशीन से तैयार पांच लीटर पेंट 500 रुपये में बिक रहा है, जबकि ब्रांडेड वॉटरप्रूफ और वेदर प्रूफ पेंट की कीमत 20 लीटर के लिए 9 हजार रुपये तक जा पहुंची है। जीएसटी दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, अब भी 18 प्रतिशत टैक्स लागू है।

दीपावली की रौनक से सजा बांदा: रंग-रोगन, पुताई और सजावट का बाजार गुलज़ार

जहां शहरों में लोग डिजिटल कलर की ओर बढ़ रहे हैं,वहीं गांवों और कस्बों में चूना,खड़िया और गेरू से घरों की पुताई की परंपरा आज भी जीवित है। शहर की करीब दर्जनभर दुकानों पर चूना और गेरू खरीदने वालों की भीड़ लगी है। पुताई वाला चूना 100 प्रति किलो, खड़िया और गेरू 10 प्रति किलो, रंगोली के रंग 50 प्रति पैकेट है। महिलाएं घर की चौखट और आंगन सजाने के लिए रंगोली के रंगों की खूब खरीदारी कर रही हैं।

दीपावली की रौनक से सजा बांदा: रंग-रोगन, पुताई और सजावट का बाजार गुलज़ार

दीपावली सीजन ने मजदूरों और पेंटरों की भी किस्मत चमका दी है। जहां आम दिनों में ये 500–600 रुपये दिहाड़ी पर काम करते हैं, वहीं अब 800 से 1000 रुपये प्रतिदिन तक की दर मिल रही है। कई जगहों पर पेंटरों की बुकिंग दीपावली तक पूरी हो चुकी है। मुख्य बाजारों में रंग, फूल, झालर, दीये और सजावटी सामान की बिक्री से रौनक लौट आई है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि इस बार त्योहारी बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 25% की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान

आमदनी बढ़ाएं, वसूली में न की जाए लापरवाही : आयुक्त

कोरोना अपडेट : जिले में और बढ़े केस, 38 लोग मिले पाजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 253, रोकथाम के उपाय धरातल नहीं आ रहे नजर

City News Uttar Pradesh

गुरु पूर्णिमा पर रामदरबार में मनी व्यास जयंती: विभिन्न जगहों पर हुई गुरू पूजा

रिश्ते हुए शर्मसार : चाचा ने भतीजी के साथ किया दुराचार, रिपोर्ट दर्ज

होली सेहत पर ढायेगी कयामत ! दुकानदार खाद्य पदार्थों के नाम पर बेधड़क बेच रहे स्लो प्वाइजन ! 

ब्रेकिंग न्यूज़