24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा चित्रकूट के आयुर्वेद चिकित्सालय बदहाल: नहीं हैं डाक्टर एवं दवा, कैसे हो इलाज
उत्तर प्रदेश

बांदा -चित्रकूट के आयुर्वेद चिकित्सालय बदहाल: नहीं हैं डाक्टर एवं दवा, कैसे हो इलाज

विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा एवं चित्रकूट में आयुर्वेद चिकित्सा बदहाल हैं। “विभाग का आला अफसर मालामाल हो चैन की बंशी बजा रहा है”। अस्पतालों में दवाओं का अभाव बताया जा रहा है। हालत यह है की यहां न तो मरीजों के लिए दवा उपलब्ध है और न इलाज के लिए। ऐसे में ओपीडी जाने वाले मरीज निराश होकर लौट जाते हैं।

बांदा चित्रकूट के आयुर्वेद चिकित्सालय बदहाल: नहीं हैं डाक्टर एवं दवा, कैसे हो इलाज
Ayurveda hospital of Banda Chitrakoot is in bad condition: There are no doctors and medicines, how to get treatment

चित्रकूट मंडल के दो जनपद बांदा और चित्रकूट में 35 राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय हैं। इनमें बांदा में 26 और चित्रकूट में 9 आयुर्वेद अस्पताल हैं। इसमें से 10 ऐसे आयुर्वेद अस्पताल हैं। जिनमें एक भी डॉक्टर नहीं है। इन अस्पतालों को फार्मासिस्ट चला रहे हैं। सबसे ज्यादा खराब हालत बांदा की है। यहां के सैमरी, पल्हरी, सिंहपुर सढा और चित्रकूट जिले के बरगढ व सीतापुर गांव में स्थित राजकीय आयुर्वेद अस्पतालों की है। यह अस्पताल फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहे हैं।

बांदा चित्रकूट के आयुर्वेद चिकित्सालय बदहाल: नहीं हैं डाक्टर एवं दवा, कैसे हो इलाज
Ayurveda hospital of Banda Chitrakoot is in bad condition: There are no doctors and medicines, how to get treatment

कुछ अस्पताल ऐसे हैं जहां कभी कभार चिकित्सक पहुंचते हैं। कुछ ऐसे अस्पताल भी हैं, जहां फार्मासिस्ट के अवकाश पर जाने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दवा देते हैं। इतना ही नहीं इस समय आयुर्वेद चिकित्सालय में पर्चा तक नहीं बनते हैं। ओपीडी आने वाले मरीजों को सादे कागज में डॉक्टरों दवा लिख रहे हैं। बगैर पर्चा के दवा लेने में मरीजों को दिक्कत होती है। इन अस्पतालों में दवाओं का अभाव है। ऐसे में मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।


उदाहरण के तौर पर बांदा शहर के मंडी समिति परिसर में चल रहे आयुर्वेद चिकित्सालय में देखा गया तो यहां लगभग 150 प्रकार की दवाओं में सिर्फ पांच प्रकार की दवाएं मौजूद मिली। वह भी पर्याप्त नहीं है। इस बारे में यहां के बदनाम चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी नीरेन्द्र सिंह यहां कुंडली मारे पूरी व्यवस्था को बीमार कर डस रहें हैं ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुहेलदेव समाज पार्टी की मंडलीय बैठक : संगठन को टानिक देने की बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण : महाप्रबंधक को गंदा मिला कंबल, प्रतीक्षालय में बैठे लोगों का किया चालान

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती ने विकास को दी नई गति: शहर में बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें तन -मन एवं श्रम कमल खिलाने के लिये किया समर्पित

City News Uttar Pradesh

Banda : भाजपा की बैठक, पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहराने के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने दिए चुनावी टिप्स …

सीआरपीएफ और पुलिस ने किया गांवों का भ्रमण, संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़