27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : भाजपा की बैठक, पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहराने के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने दिए चुनावी टिप्स …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहरा कर, पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत चुनाव में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने चुनावी टिप्स बताते हुए प्रत्येक गांव के बूथ में कमल खिलाने का आह्वान किया।


जिला पदाधिकारी, पंचायत चुनाव के दृष्टि से बनाए गए जिला पंचायत वार्ड प्रभारी, संयोजक, ब्लॉक संयोजक, प्रभारी , मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी हेतु अपेक्षित बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा बैठक का विषय रखते हुए स्वागत भाषण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब के नेतृत्व में हमको चुनाव लड़ना है और जितना भी है। यह क्रेडिट जब हम सामूहिक रूप से लेते हैं तो वह शक्ति बन जाती है और विपरीत परिस्थितियों में भी जब हम कार्य करके दिखाते हैं तो उससे हमारी उपयोगिता सिद्ध होती है। आज की बैठक में बांदा जनपद के प्रवास में आई भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका सिंह रावत का मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया जहां उन्हें गुलदस्ते, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की आगामी कार्य योजना को सक्रिय रुप से कार्य करते हुए संचालित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। आज से 10 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों की बैठकें आयोजित करते हुए आगामी 11 मार्च से 18 मार्च तक ग्राम चौपाल और ग्राम संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा तथा अनुसूचित मोर्चा जिला पंचायत वार्ड वार अपनी टीम लगाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 लोगों की सक्रिय टीम निकालें जो जनसंपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल और ग्राम संपर्क अभियान सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएं। सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 19 मार्च से 25 मार्च को होने वाले कार्यक्रमों हेतु प्रत्येक ग्राम में लाभार्थियों को सूचीबद्ध करते हुए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत में संपर्क टोली तथा सामाजिक टोली, दो तरह की टोलियां बनाकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी पहुंच बनाते हुए उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। चौपाल समापन के बाद सभी कार्यकर्ता कमल के फूल प्रतीक का पटका डालकर ग्राम भ्रमण में निकलेंगे और लोगों से संपर्क कर उन्हें विकास कार्यों का पत्रक भेंट करेंगे। पंचायत चुनाव के कुशल संचालन को दृष्टिगत रखते हुए तीन प्रकार की संचालन समिति बनाई गई हैं जिसमें जिला संचालन समिति, ब्लॉक संचालन समिति तथा जिला पंचायत वार्ड संचालन समिति प्रमुख हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा की दम लगाओ आपका परिश्रम, पसीना बेकार नहीं जाएगा। पंचायत चुनाव के जिला संयोजक संतोष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समापन की घोषणा की जबकि संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया।


इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री जयंती वर्मा, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाहा तथा अजय सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य माता बदल प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, बालमुकुंद शुक्ला तथा लवलेश सिंह, पंचायत चुनाव के जिला सह संयोजक नरेंद्र सिंह नन्ना, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू , जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, कमलेश अवस्थी, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

झूम उठा बांदा हो गया मगन : रामबाबू तिवारी बन गये जल प्रहरी, मिला एवार्ड

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल का “सख्त और संवेदनशील” आगमन: लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी।

बांदा में ‘गुरेह’ की ‘देशी’ का नशा उतरा: डीएम ने मारी कलम, दुकान सील, लाइसेंस सस्पेंड

City News Uttar Pradesh Desk

योगी राज 2.0 : मोहसिन रजा की जगह योगी कैबिनेट में दानिश आजाद अंसारी बनाए गए इकलौते मुस्लिम मंत्री, 32 साल की उम्र में मंत्री बने दानिश का पढ़िए सियासी सफर

भाजपा में ‘चिकित्सा फंड’ की मांग तेज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने उठाई आवाज

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें किया न्याय : परिवादी नें ली चैन की सांस …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़