City News Uttar Pradesh
बांदा सहित बुंदेलखंड की फसलों पर कीटों का हमला : किसान बर्बादी पर परेशान
उत्तर प्रदेश

बांदा सहित बुंदेलखंड की फसलों पर कीटों का हमला : किसान बर्बादी पर परेशान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा समेत समूचे बुन्देलखंड क्षेत्र में कीटों नें हाहाकार मचा दिया है। खेतों में चना, अरहर और मटर की फसलें अब कीड़ों की चपेट में आ गई है। इस कारण इन फसलों की पैदावार पर तगड़ा संकट गहराया है। केमिकल घोल का छिड़काव के बाद भी फिलहाल छुटकारा नहीं मिल रहा। कीड़ों के कारण फसलें भी खराब होने लगी है जिससे किसान तनाव में है।

बांदा सहित बुंदेलखंड की फसलों पर कीटों का हमला : किसान बर्बादी पर परेशान

बुन्देलखंड के बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, जालौन ललितपुर और झांसी के अलावा आसपास के तमाम इलाकों में इन दिनों अरहर, चना और मटर की फसलों पर खतरे के बादल है। हजारों हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई इन फसलों में सूड़ी और इल्ली (कीड़े) लगने से फूल और फलियां खराब होने लगी है। फसलों की ग्रोथ भी रुक गई है।

बांदा सहित बुंदेलखंड की फसलों पर कीटों का हमला : किसान बर्बादी पर परेशान

पारा गांव निवासी प्रभात कुमार की चालासी बीघे में बोई गई मटर की फसल में फूल और फलियां आ गई थी लेकिन कीड़ों केअटैक करने से फसलें बर्बाद होने लगी है। हमीरपुर के ही सैकड़ों गांवों में कीड़ों की गिरफ्त में आई फसलों को लेकर किसान टेंशन में है। पड़ोसी महोबा जिले में भी मटर, चना और अरहर की फसलों पर सूड़ी और इल्ली लगने से किसान परेशान है।

बांदा सहित बुंदेलखंड की फसलों पर कीटों का हमला : किसान बर्बादी पर परेशान

किसान कृषि रक्षा विभाग और वैज्ञानिकों की सलाह पर कीड़ों से निजात पाने के लिए रसायनिक घोल का छिड़काव कराने में जुटे है लेकिन कीड़े नहीं मर रहे है। कृषि अधिकारी ने बताया कि इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रात और सुबह के समय सर्दी पड़ रही है जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम ज्यादा गर्म हो रहा है जिसके कारण फसलों पर कीड़ों ने अटैक कर दिया है। उन्होंने बताया कि किसानों को अभी से फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराना होगा। इसमें कोई भी लापरवाही हुई तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील की कार्य कुशलता बनी चर्चा : जन चौपाल बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले प्रधानमंत्री मोदी : वाराणसी में बोले- अब देश में ही मिलेंगे मेडिकल पढ़ाई के बेहतर अवसर

City News Uttar Pradesh

महोबा : पांच वर्षीय मासूम की हत्या, कपड़े अस्त-व्यस्त देख कुकर्म का भी संदेह, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

City News Uttar Pradesh

अनोखा मामला : गाय की बछिया का जन्मदिन मना पेश की इंसानियत की मिसाल, अनोखा नजारा देखकर दंग रह गए लोग

बांदा में मस्जिद निर्माण पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल, पुलिस ने रोका निर्माण कार्य

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही खाद : बसपा नेता जयराम हुये खफा, बंटवाई खाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़