City News Uttar Pradesh
खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर अब होगा दाखिला
उत्तर प्रदेश

खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर अब होगा दाखिला

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में चिकित्सा शिक्षा की सुविधाएं बढ़ रही हैं। एमबीबीएस व एमडी की पढ़ाई के साथ अब बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर दाखिले की शासन से स्वीकृति मिली है। नए कोर्स को पूरी तरह चालू करने में कुल करीब 45 करोड़ का बजट खर्च होगा।

खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर अब होगा दाखिला
Good news: Now admission will be done on 60 seats of B.Sc Nursing in Rani Durgavati Medical College

मेडिकल कालेज में अभी तक एमबीबीएस डाक्टरों व उनके एमडी के दाखिले होते रहे हैं। कालेज व इसके अलावा मंडल के किसी भी संस्थान में बीएससी नर्सिंग की क्लास नहीं चल रही थी। जिससे यहां के लोगों को यह कोर्स करने के लिए झांसी, कानपुर, लखनऊ आदि महानगरों में जाना पड़ता था। वहां के सरकारी व निजी कालेजों से कोर्स करते थे। चार वर्ष के पूरे कोर्स में निजी संस्थानों में तो करीब प्रतिवर्ष डेढ़ से दो लाख रुपये तक फीस लगती रही है। इसके अलावा रहने व खाने का अलग से खर्च आता था। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज से 20 मई को बीएससी नर्सिंग का कोर्स चालू करने के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा गया था।

खुशखबरी : रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर अब होगा दाखिला
Good news: Now admission will be done on 60 seats of B.Sc Nursing in Rani Durgavati Medical College

जिसके संचालन के लिए शासन से स्वीकृति मिली है। जिससे अब डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजुकेशन व इंडियन नर्सिंग काउंसिल से अनुमति की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके अलावा कालेज प्रशासन की ओर से भवन निर्माण व फर्नीचर से प्रयोगशाला व उसके सामान के साथ बिजली की फिटिंग आदि के लिए 45 करोड़ के बजट की मांग का पत्र शासन को भेजा गया है।

कालेज प्रशासन ने जुलाई माह से सत्र के शुरू होने की संभावना जाहिर की है। कोर्स करने वाले आचार्य, सहायक आचार्य व सह आचार्य की नौकरी पाने के साथ आइसीयू इंटेनसिव केयर यूनिट, आपरेशन थिएटर, व डायलेसिस यूनिट की जाब भी कर सकते हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि जुलाई माह से प्रथम सत्र का कोर्स शुरू करा दिया जाएगा। इसके बाद नए भवन के बनने समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराई जाएंगी। पहला सत्र शुरू करने के लिए कालेज में 16 टीचिंग स्टाफ आदि की व्यवस्था है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

पेयजल संकट: बांदा शहरवासी रोजाना 31 लाख का पानी खरीदने को मजबूर ?

City News Uttar Pradesh

नूतन बाल समाज गणेश महोत्सव में बंधी शमां: बुंदेली गीतों से माहौल हुआ भक्तिमय

City News Uttar Pradesh

Banda : अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर डीएम सख्त, मीटिंग कर पट्टेधारकों को किया निर्देशित, ओवरलोडिंग बर्दाश्त नही की जायेगी …

Banda- भाजपा नें मनाई बूथों पर पंडित दीन दयाल जयंती…

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने “विकास” को दी “रफ्तार”: निर्माण कार्यों की परखी “जमीनी हकीकत”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़