City News Uttar Pradesh
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के तेवर सख्त : सिविल लाइन चौकी से कचहरी तक गरजा बुलडोजर, दुकानदारों ने मांगी माेहलत तो प्रशासन ने कहा नो
उत्तर प्रदेश

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के तेवर सख्त : सिविल लाइन चौकी से कचहरी तक गरजा बुलडोजर, दुकानदारों ने मांगी माेहलत तो प्रशासन ने कहा नो

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश के बाद अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बांदा जिला प्रशासन के तेवर सख्त बने हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी पालिका की टीम के साथ प्रतिदिन किसी न किसी इलाके में बुलडोजर लेकर पहुंच रहे हैं। कब्जाधारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट व पालिका ईओ टीम के साथ पहुंचे और सिविल लाइन चौकी से कचहरी तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने मोहलत मांगी पर एक न सुनी गई।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन के तेवर सख्त : सिविल लाइन चौकी से कचहरी तक गरजा बुलडोजर, दुकानदारों ने मांगी माेहलत तो प्रशासन ने कहा नो
bulldozers roared from civil line outpost to court, shopkeepers asked for help and the administration said no

नगर मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता व ईओ बुद्धि प्रकाश यादव टीम के साथ अतिक्रमण साफ कराने पहुंचे। टीम देख सड़क किनारे कब्जा किए दुकानदार सामान समेट भागने लगे। दुकान के बाहर टिन डालकर कब्जा करने वालों ने खुद ही सामान समेटना शुरू कर दिया। टीम ने सिविल लाइन चौकी से कचहरी तक दुकानदारों के नालों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों ने नालों के ऊपर कब्जा कर पक्की फर्श बनवा रखा था। जिसे बुलडोजर से तोड़ दिया गया। सड़क पर फल आदि की दुकान लगाए हुए ठेले वालों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बुलडोजर चलता देख सभी ठेले को लेकर रफू-चक्कर हो गए। कई दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। जिसपर ईओ बुद्धि प्रकाश यादव ने यह कहते हुए मनाकर दिया कि पहले ही बहुत मोहलत दी जा चुकी है।


ईओ ने कहा कि आए दिन राहगीरों को जाम की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही बाजार में दुकानदार सड़क को घेर कर सामान रखते हैं। बाजार में आने वालों को चलने के लिए जगह ही नहीं बचती है। मंडलायुक्त के सख्त निर्देश हैं कि शहर को साफ व स्वच्छ रहना चाहिए। उनके निर्देशों का अनुपालन करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अध्यक्ष मालती और अंकित ने “व्यापारियों” का जीता ‘दिल’: पालिका ने दिया ‘छांव’ का तोहफा

City News Uttar Pradesh

निकम्मापन : पुराने आवास मिले नहीं, नये आवासों का लक्ष्य जारी ! …

चित्रकूट के बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याणदास ब्रह्मलीन, मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर जताया दुख

City News Uttar Pradesh

बांदा के माडल गांवों में स्वच्छता अभियान फुर्र : आनंद नें गेंद नगेन्द्र के पाले में फेंकी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा महाराणा प्रताप चौक प्रतिमा में खामियां : जताई रुष्टता !

मंदाकिनी बनी आफत: रास्तों पर ‘मंडराया’ खतरा, बांदा पुलिस द्वारा ‘बड़ा अलर्ट’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़