28.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार
उत्तर प्रदेश

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जन्म और मृत्यु का सार्टिफिकेट देने में अब पंचायत सहायक तारण हार का काम करेंगे। ग्राम पंचायत पंचायत सचिवालय में कार्यरत पंचायत सहायक अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर सकेंगे। इस संबंध में यहां शासनादेश आ गया है। आपको बता दूँ की ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म-मृत्यु के सापेक्ष पंजीकरण शत-प्रतिशत कराए जाने को लेकर नई व्यवस्था की जा रही है ताकि परिवार रजिस्टर अपडेट होता रहे।

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार

ग्राम पंचायतों से निर्गत होने वाले जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक और प्रभारी अध्यापक को जन्म व मृत्यु पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत में होने वाली जन्म व मृत्यु को सीआरएस पोर्टल पर अंकित किया जाता है।

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार

इसी के आधार पर परिवार रजिस्टर अपडेट होता है। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी वर्तमान में एक से अधिक पंचायतों में कार्यरत हैं और प्रतिदिन ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं रह पाते हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर जन्म-मृत्यु के सापेक्ष पंजीकरण शत-प्रतिशत नहीं होते है जबकि पंचायत सहायक प्रतिदिन ग्राम पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहते हैं। जिसके चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : अखिलेश यादव यूपी की इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? चाचा शिवपाल के बयान से सियासी हलचल तेज

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र हुये भाऊक : विभाजन विभीषिका पर दे रहे थे भाषण

City News Uttar Pradesh

विधान परिषद चुनाव के लिये पूर्व विधायक दलजीत सिंह का नाम चर्चा में !

सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का बढ़ता ग्राफ, अब ट्विटर पर राहुल गांधी को पीछे छोड़ा

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने कसी कमर, महामंत्रियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी …

भाजपा नें बुंदेलखंड के जिलाध्यक्षों हेतु बनाई नई नीति, महिलाओं और ओबीसी को प्रमुखता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़