City News Uttar Pradesh
मां के हाथ का बना खाना खाते ही बेटी की तड़प कर हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए सबके होश, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां
उत्तर प्रदेश

मां के हाथ का बना खाना खाते ही बेटी की तड़प कर हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए सबके होश, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सब्जी में छिपकली गिरने के बाद उसे खाने से भाई-बहन की हालत बिगड़ गई। स्वजन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां से उपचार के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में बहन ने दम तोड़ दिया। जबकि भाई का उपचार चल रहा है। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए हैं।


चिल्ला थाना के ग्राम गुगौली निवासी इंसाफ अली की 12 वर्षीय पुत्री नाजिया व उसके सात वर्षीय भाई अरमान ने शुक्रवार रात एक साथ खाना खाया था। देररात मां ने सब्जी में छिपकली पड़ी देखी। इसी बीच कुछ देर के बाद पहले नाजिया की हालत बिगड़ना शुरू हुई। उसे बेहोशी छाने लगी। बाद में उसके छोटे भाई अरमान को भी नशा जैसा होने लगा। स्वजन ने प्राथमिक उपचार के तौर पर तुरंत घर पर ही दोनों भाई-बहन को नमक मिला पानी पिलाया। जिसमें अरमान को तो पलटी हो गई। लेकिन उसकी बहन के बेहोश होने पर नमक-पानी ज्यादा नहीं पिला पाए। हालत ज्यादा बिगड़ती देखकर स्वजन दोनों को गंभीर हालत में आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर नाजिया को कानपुर रेफर कर दिया। स्वजन उसे कानपुर ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। दिवंगत बच्ची के नाना मुख्त्यार ने उसके पिता साउदी अरब में नौकरी करते हैं। जबकि दोनों भाई-बहन गांव में अपनी मां के साथ थे।

छिपकली गिरने से खाना हुआ जहरीला : भोजन करते ही बहन की तड़प कर हुई मौत, भाई की हालत गंभीर, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां
Lizard was poisoned to eat: Sister dies as soon as she eats, brother’s deteriorating condition

– लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां

परिजनों ने बताया कि सब्जी पकाते समय अचानक बिजली चली गई थी। जिससे मां को सब्जी में छिपकली गिरने का पता नहीं चला। सब्जी पकने के कुछ देर बाद भाई-बहन को मां ने थाली में सब्जी व रोटी परोस कर खाने को दी थी। हालत बिगड़ने के बाद स्वजन व पड़ोसियों ने सब्जी भरे भगोने में छिपकली के टुकड़े देखे हैं।

छिपकली गिरने से खाना हुआ जहरीला : भोजन करते ही बहन की तड़प कर हुई मौत, भाई की हालत गंभीर, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां
Lizard was poisoned to eat: Sister dies as soon as she eats, brother’s deteriorating condition

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के डा. शैलेंद्र यादव व करन राजपूत ने बताया कि छिपकली की त्वचा में जहर ज्यादा होता है। यदि वह खाने-पीने वाली किसी सामाग्री में गिर जाए। उसे बाद में पका दिया जाए तो खाद्य पदार्थ जहरीला बन सकता है। जिसको खाने से किसी की जान भी जा सकती है। पलटी, चक्कर आना, पेट खराब होने आदि के शुरुआती लक्षण प्रकट होते हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धर्मनगरी हुई कलंकित : मंदाक‍िनी नदी में नाबालिग से नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पांच युवकों की दरिंदगी का हुई शिकार, सभी आरोपी गिरफ्तार

बीएसए नें खंड शिक्षा अधिकारियों के बदले क्षेत्र: मिल रहीं थी शिकायतें

बांदा को अन्य महानगरों एंव तीर्थस्थलों को रेल सेवा से जोड़ा जाना जरुरी : अशोक त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

महोबा : घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला, अभियुक्त को दस साल की हुई कैद, 15 हजार का अर्थदंड भी ठोका

केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट

अंकित गुप्ता का स्वच्छता संदेश: “लगाई झाडू, बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़