28.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज- बोले, “रंग बदलने की सच्चाई जनता के सामने लाएं”…

 

प्रयागराज : यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा और भगवान कामतानाथ के दर्शन करने पर तंज कसा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता में अब इस बात को लेकर सवाल उठ रहा है कि अखिलेश यादव पहले क्यों नहीं गये। उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार थी कुंभ मेले में अखिलेश यादव नहाने भी नहीं आये। वहीं, साल 2019 में बीजेपी की सरकार में हुए कुंभ में अखिलेश यादव ने स्नान भी किया।


“25 सालों तक नहीं बनेगी सपा की सरकार”
केशव प्रसाद यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, “अखिलेश यादव रंग बदलने की सच्चाई जनता के सामने लाएं। ” उन्होंने कहा कि 2022 में ही नहीं आने वाले 25 वर्षों में कभी सपा की प्रदेश में सरकार नहीं बनेगी। जनता के आशीर्वाद और बीजेपी सरकार के काम से आगे भी बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी लड़ेंगे तो भी बीजेपी को नहीं हरा पायेंगे। अगले सभी चुनावों में भी बीजेपी की विजय होगी।


“बीजेपी सरकार हटाने की प्रार्थना”
गौरतलब है कि अखिलेश ने चित्रकूट में कामदगिरि की परिक्रमा की और भगवान कामतानाथ के दर्शन किए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने भगवान से उत्तर प्रदेश से बीजेपी की सरकार को हटाने की प्रार्थना की है। अखिलेश यादव ने कहा, “यह पवित्र स्थल है. इस पवित्र स्थल से अगर आवाज जाएगी, तो दूर-दूर तक पहुंचेगी. हम भगवान से प्रार्थना करेंगे कि यह सरकार जाए और जनता से अपील है कि जब भी मौका मिले तो सरकार को हटाएं।”


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में हेल्थ एटीएम की आई बहार: विधायक प्रकाश नें पतझड़ न आने का दिया विश्वास !

City News Uttar Pradesh

Banda : लुटेरी दुल्हन, प्रेमजाल फांस कर की शादी, जेवर व नकदी लेकर फरार …

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण : बोले लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करने पर बांदा के तीन युवक गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले प्रदेश में भाजपा की जीत का बजेगा डंका: 25 को संकल्प पत्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़