City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने भी फांसी लगा दी जान…

 

फर्रुखाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौना में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, अभी हत्या और खुदकशी का कारण पता नहीं चल सका है। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। पुलिस ने विवाहिता के मायके वालों को बुलाया है।

पुलिस के अनुसार बघौना गांव निवासी 32 वर्षीय सतेन्द्र कुमार पाल का शनिवार की रात पत्नी रिंकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर सतेन्द्र ने 28 वर्षीय पत्नी रिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सतेन्द्र ने कमरे की छत के कुंडे में स्टाॅल से फंदा बना फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह सुबह पांच वर्षीय पुत्र आयुष और तीन वर्षीय बेटा अंकुर जागे तो जोर जोर से रोने लगे। उनके रोने की आवाज सुनकर मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले सतेंद्र के पिता यदुवीर पाल आ गए।


उन्होंने बेटे का शव फांसी पर लटका और बहू का रक्त रंजित शव जमीन पर पड़ा देखा तो सन्न रह गए। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जनकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। यदुवीर ने रात को विवाद होने या गोली चलने की आवाज न सुन पाने की बात कही। पुलिस ने रिंकी के मायके थाना मेरापुर के गांव कुरार में सूचना दी है और पिता हुकुम सिंह के आने का इंतजार कर रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गौरवशाली बुंदेलखंड बनाने के लिए करना होगा सभी को प्रयास: कुलपति …

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष सुनील करोड़ों के ‘गबन’ में दोषी: कानून बेबस या सत्ता हावी ? योगी की ‘शाख दांव’ पर ?

विधायक विशंभर की ‘गर्जना’ से कांपे अफसर: भ्रष्टाचार पर ‘फूटा बम’ !

City News Uttar Pradesh

सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों से प्रधानाध्यापक की बाइक टकराई, मौत

लुटेरी दुल्हन: चट मंगनी-पट ब्याह के बाद दुल्हन पैसे-जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की सूपा मंडी ‘वीरान’: बाई पास पर लग रहा जाम, राहुल गांधी से गुहार

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़