26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रधानाध्यापक और ठेकेदार के बीच मारपीट, शिक्षिका ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दोनाें पक्षों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज
उत्तर प्रदेश

प्रधानाध्यापक और ठेकेदार के बीच मारपीट, शिक्षिका ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दोनाें पक्षों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। उनकें मुताबिक उन्होंने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए ठेकेदार से लेबर ली थी। वहीं, लेबर के भुगतान को लेकर ठेकेदार और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हो गया। इस पर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रधानाध्यापक और ठेकेदार के बीच मारपीट, शिक्षिका ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, दोनाें पक्षों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज
there was a fight between the headmaster and the contractor, the teacher accused of molestation, the case was filed against the Tahrir of both the parties

शहर के एक मोहल्ला निवासी 43 वर्षीय शिक्षिका बड़ोखर ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। विद्यालय के भवन निर्माण के लिए उन्होंने ठेकेदार मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी अनुराग तिवारी से लेबर ली थी। लेबर के भुगतान को लेकर ठेकेदार व प्रधानाध्यापक के बीच कमिश्नरी कपाउंड के अंदर विवाद हो गया। जिसमें ठेकेदार समेत चार लोगों ने प्रधानाध्यापक व उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए प्रधानाध्यापक के भाई की भी पिटाई कर दी। वहीं, प्रधानाध्यापक के साथ छेड़खानी भी की गई है। प्रधानाध्यापक ने ठेकेदार समेत दो नामजद व 2-3 अज्ञात के विरुद्ध छेड़खानी, मारपीट, बलवा, धमकाने आदि का मुकदमा दर्ज कराया है।


वहीं दूसरी ओर से ठेकेदार के सहयोगी चिल्ली गांव निवासी भोंदू ने प्रधानाध्यापक व उसके भाई के विरुद्ध मारपीट व एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा व्यावसायिक उपयोग : प्रशासन क्यों है खामोश

City News Uttar Pradesh

बांदा सदर विधान सभा : 2017 में कांग्रेस नहीं बचा सकी थी अपना गढ़

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 86 प्रतिशत बढ़ा, 24 घंटे में कोरोना के 17,775 मामले, 286 की मौत …

रक्षाबंधन पर महकेगी ‘चंदन’ की खुशबू: भाई की कलाई पर बंधेगी ‘संस्कृति की सुगंध’ ?

City News Uttar Pradesh

बांदा के होनहार करगें कबड्डी-कबड्डी : राष्ट्रीय स्तर पर बिखेरेंगे जलवा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा योगी सरकार में यूपी है खुशहाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़