26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्घटना : साले की शादी में गए जीजा की सड़क हादसे में मौत, वाहन को साइड देने में दीवार से टकराई बाइक
उत्तर प्रदेश

दर्घटना: ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो खंती में पलटी, दो डॉक्टर भाइयों समेत नौ श्रद्धालु घायल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खत्री पहाड़ देवी दर्शन को जाते समय तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से स्कार्पियो खंती में पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार दो डाक्टर भाइयों समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर चार घायलों को कानपुर रेफर किया गया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद व बसपा नेता जयराम सिंह ने घायलों का उपचार कराने में मदद की।

चिकित्सकों से घायलों का बेहतर उपचार करने को कहा। आरोपित चालक ट्रक छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। पैलानी कस्बा निवासी 40 वर्षीय डाक्टर पंकज चौहान अपने बच्चों व दोस्तों के साथ बुधवार देर रात स्कार्पियो से खत्री पहाड़ देवी दर्शन को जा रहे थे। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे। नेवाइच गांव निवासी 25 वर्षीय आशीष भदौरिया स्कार्पियो चला रहा था। वह जैसे ही ककनारे बाबा देवस्थान के आगे अमलोर पुलिया के पास पहुंचे। सामने से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई।

दुर्घटना: ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो खंती में पलटी, दो डॉक्टर भाइयों समेत नौ श्रद्धालु घायल
Accident: Scorpio overturned in Khanti due to truck collision, nine devotees including two doctor brothers injured

चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घायल डा. पंकज चौहान, उनकी आठ वर्षीय बेटी अंशिका, छह वर्षीय पुत्र अंशुमान, ममेरे भाई डा. आशीष चौहान निवासी फतेहपुर, 32 वर्षीय शीबू, 16 वर्षीय अर्जुन, 25 वर्षीय आशीष गौर, 26 वर्षीय पवन को किसी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। बाद में एंबुलेंस 108 व स्वजन ने निजी वाहनों से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डा. पंकज, उनके दोस्त शीबू,आशीष व अर्जुन को चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया।

डाक्टर के घायल दोनों बच्चों को मामूली चोट आने से उपचार के बाद घर जाने की छुट्टी कर दी। रेफर होने वालों को महानगर के अस्पतालों में आइसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। घायलों ने आरोप लगाया कि ट्रक की जोरदार टक्कर से एक बार स्कार्पियो संभल गई थी। लेकिन चालक ने दोबारा भागने में चक्कर में टक्कर मारी है। खंती में गिरने से स्कार्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। आरोपित चालक के ट्रक जीआइसी स्कूल पैलानी के पास छोड़कर भागने से पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया है। पुलिस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नें समाधान दिवस में सुना शिकायतें : समाधान करने के दिये निर्देश

विधायक विशंभर का ‘भाजपा’ पर ‘कड़ा’ प्रहार: कहा-‘डबल इंजन’ सरकार ‘डबल दुखदाई’

City News Uttar Pradesh

छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत : घर में लाश दफ़नाई, पुलिस नें खुदवाई !

पुलिस चेकिंग : बोलेरो से आठ लाख रुपये बरामद, गाड़ी में लगा था भाजपा का झंडा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर पूजन: सर्वजन सुखाय एवं हिताय की कामना

बांदा में सपा को मिला ‘नया सारथी’: उमेश यादव बने जिलाध्यक्ष, संगठन में आएगी नई जान

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़